
मुंबई के घाटकोपर में बीते दिनों भयानक तूफान आया था। जिसकी वजह से एक बिलबोर्ड पेट्रोल पंप के ऊपर गिर गया था। इस हादसे में 16 लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी थी। इसी हादसे में मध्यप्रदेश के जबलपुर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिटायर्ड जनरल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया की मौत हो गई है। ये दोनों बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। जो कि रिटायरमेंट के बाद जबलपुर में ही रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी वीजा बनवाने के लिए मुंबई गए हुए थे। मनोज चंसोरिया और पत्नी अनीता चंसोरिया 13 मई को मुंबई से जबलपुर गए थे। इसी दौरान गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर रुके थे। तभी एक बड़ा बिलबोर्ड गाड़ी के ऊपर गिर गया। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई।
जैसे ही हादसे की खबर मनोज के बेटे ने सुनी उसने तुरंत कॉल किया, लेकिन किसी ने कॉल को रिसीव नहीं किया। जिसके बाद बेटा घबरा गया और उसने मुंबई में रहने वाले अपने दोस्त को कॉल कर मनोज और अनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के फोन की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद फोन जाकर घाटकोपर पेट्रोल पंप के पास ट्रेस हुआ। NDRF की टीम मलबा हटाया तो उन्हें मंगलवार की रात दो शव मिले थे, लेकिन तब उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। फिर बुधवार को लोहा काटकर दोनों के शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शवों की पहचान हो पाई। दोनों के शव का अंतिम संस्कार मुंबई में किया। वहीं कार्तिक आर्यन भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।
Updated on:
17 May 2024 08:27 pm
Published on:
17 May 2024 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
