26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां लोगों की जान का दुश्मन बना संगीत, VIDEO में सामने आया दर्द…

इस क्षेत्र में जगराते का ये काम रोज की बात है। कभी-कभी तो मदद के लिए बुलाए गए पुलिसकर्मी भी फिल्मी गानों, ऑरकेस्ट्रा की धुन पर ठुमके लगाते नजर आते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Abha Sen

Sep 25, 2016

marriage

marriage

जबलपुर। संगीत सभी को प्यारा लगता है, लेकिन एक जगह है जहां संगीत अब लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। बात हो रही है विजय नगर स्थित अग्रसेन मंडपम् की। यहां आधी रात तक आबाद होने वाली महफिलें, समारोह और डीजे का कान फोडू संगीत लोगों की नींद छीन रहा है। इस अराजकता से लोग कितनी व्यथित हैं इसका इजहार एक स्कूली छात्रा ने पत्रिका ऑनलाइन को भेजे गए वीडियो में किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात 12 बजे के बाद तक यहां संगीत का कार्यक्रम चल रहा है। पुलिस वाले तक उसमें झूम रहे हैं। छात्रा की मानें तो ये वही पुलिस वाले हैं जिन्हें लोगों ने कार्यक्रम को बंद कराने व डीजे की आवाज को कम कराने के लिए बुलाया था, लेकिन ऐसा करने की बजाए विजय नगर थाने के पुलिस कर्मी खुद ही गाने और ठुमके लगाने लगे। इस संबंध में स्थानीय जनों ने रविवार को विजय नगर पुलिस थाने पहुंचकर आपत्ति भी दर्ज कराई है।

बताया गया है कि अग्रसेन मंडपम में एक समारोह आयोजित था। जिसमें तेज गानें की आवाजें आ रही थीं। लोग घंटों से परेशान थे। और इंतजार कर रहे थे कि शायद 10 बजे के बाद ये बंद हो जाए लेकिन 11 बज जाने के बाद भी स्थिति जस की तस रही और जोर-जोर से गानें बजते रहे। जिससे क्षेत्रीय लोगों का अपने ही घर में रहना मुश्किल हो गया।

बोर्ड एग्जाम
फिलहाल कक्षा 10 वीं 12 वीं सहित अनेक कक्षाओं की परीक्षाएं जारी हैं। बोर्ड एग्जाम होने की वजह से स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देना चाहते हैं, लेकिन इस क्षेत्र ये ध्यान सिर्फ बच्चों की सोच तक ही सीमित रह जाता है क्योंकि गानों की तेज आवाज की वजह से लगभग रोज ही इनकी पढ़ाई में खलल पड़ता है। वहीं जिनके घरों में हार्ट, बीपी के मरीज हैं उनकी तकलीफ का तो अनुमान लगाना भी मुश्किल है।

डायल 100 ने नही सुनी
क्षेत्र के ही योगेश दीक्षित ने बताया कि देर रात तक परेशान होने के बाद डायल 100 को फोन किया गया। लेकिन किसी भी तरह का रेस्पांस नही मिला। परेशान लोग अब लिखित शिकायत संबंधित थाना क्षेत्र सहित एसपी को भी करने की तैयारी में हैं।



जो करना है कर लो...
आनंद मोहन दल्हा ने बताया कि रात 12.35 पर फिर 100 नंबर पर फोन किया गया, लेकिन पुलिस ने कहा उनके पास परमीशन है। हम कुछ नही कर सकते। मोहल्ले के करीब 12 लोग मिलकर अग्रवाल समिति के लोगों से मिलने गए पर जवाब मिला, आठ दिन ऐसा ही चलेगा जिसको जो करना है कर ले...। अगर इसके बाद फिर से आए तो और तेज आवाज में डीजे बजाएंगे।

नहीं देेते ध्यान
यहां आपको बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी है। इसके बाद भी नियमों को किनारे रख यहां हर रोज ही डीजे बजाया जाता है। सूत्रों के अनुसार यहां होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर ही बड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रतिष्ठित राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी भी नजर आते हैं जिसकी वजह से शिकायत करने बाद भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया जाता।

ये भी पढ़ें

image