9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी की तेज बौछार भी नही रोक पायी, पुलिस और युवक कांग्रेसियों के बीच झड़प

कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। करीब एक घण्टे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abha Sen

Sep 24, 2016

crime

crime

सिहोरा। सिहोरा को जिला बनाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को युवक कांग्रेस के एसडीएम कार्यालय के घेराव को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। आक्रोशित कांग्रेसी Barricade तोड़ कर एसडीएम कार्यालय में घुसने लगे। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। करीब एक घण्टे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। आखिरकार युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय का घेराव करने में सफल हो गए।

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, किसान कांग्रेस प्रदेश के दिनेश गुर्जर, सिहोरा विधानसभा के राजेश चौबे के साथ जनाधिकार आंदोलन करीब सैकड़ों कांग्रेसियों ने साथ सिहोरा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन और आम सभा के बाद एसडीएम कार्यालय का घेराव करने लगे।

crime

तहसील के ऊपर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने Barricade लगा रखे थे। पुलिस ने आक्रोशित कांग्रेसियो को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच युवक कांग्रेसियों ने बैरिकेट तोड़ दिया। जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेसयो में झड़प हो गई। इस बीच पुलिस ने भीड़ को रोकने फायर वाहन से पानी की बौछार कर दी। लेकिन कांग्रेसी नहीं रुके। करीब एक घण्टे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें

image