9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस थानों तक पहुंची चुनावी मैदान की लड़ाई, असम में मतदाता आज करेंगे न्याय

Assam Election: असम की जनता आज वोट डालेगी। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

गुवाहाटी

image

Tanay Mishra

image

Ratan Dave

Apr 09, 2026

Election in Assam

Election in Assam

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) के मामले में नेता चुनावी लड़ाई को लेकर थाने तक पहुंच गए। बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ओर से मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। राजनीति के अखाड़े में लड़ाई में उतरे इन नेताओं के भविष्य का न्याय आज 2.5 करोड़ मतदाता मतदान करके करेंगे। ऊपरी असम, बोराक घाटी और नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश से सटी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

सीआरसीएफ और असम पुलिस तैनात

ऊपरी असम के तिनसुकिया, जोरहाट डिब्रूगढ़, सिवसागर के इलाकों में ऊल्फा उग्रवाद प्रभावित इलाका रहा है। इन इलाकों में हर बूथ पर सीआरसीएफ और असम पुलिस तैनात हैं। निचले असम में मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। इसमें धुबरी, बारपेटा और गोलपाड़ा इलाके हैं। एनडीए भी इस इलाके में फर्जी मतदान को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस और एयूआयूडीएफ का आमना-सामना भी यहाँ पहली बार होने से जोर आज़माइश की पूरी गुंजाइश है।

ये रहे चर्चित मामले

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिका भूइंया ने मामला दर्ज करवाया। सीएम बिस्वा ने कहा कि खेड़ा अगर पाताल में होंगे तो भी असम पुलिस पकडक़र लाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग़े के खिलाफ दिसपुर और सिलीचर थाने में शिकायत की गई है कि उन्होंने कथित विवादित बयान आरएसएस के खिलाफ दिया है। असम के नीलामीबाजार में जहरीले सांप बयान पर यह शिकायत हुई है।

कांग्रेस ने सीएम बिस्वा के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है कि चुनावी हलफनामे में उनकी पत्नी के कथित विदेशी संपत्ति की जानकारी मिली है।