28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामा की बेटी पर भांजे की गंदी नजर, बंधक बनाकर किया बलात्कार

मामा की बेटी पर भांजे की गंदी नजर, बंधक बनाकर किया बलात्कार
2 min read
Google source verification

जबलपुर। कामांध लोगों के सामने अब रिश्तों की कीमत कुछ नहीं रह गई है। वे अपनी वासना को पूरा करने के लिए मान मर्यादा को भूल चुके हैं। फिर चाहे बहन भाई का रिश्ता हो या फिर कुछ और...उन्हें बच्ची, किशोरी या महिला में केवल एक उपभोग करने की वस्तु नजर आती है। ऐसे लोगों के कारण समाज में विकृति आ रही है। संस्कारों वाली ये संस्कारधानी बदनाम हो रही है। वहीं कानून की सख्ती के बाद भी लोग बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील का आया है। जहां मामा की बेटी पर एक भांजे ने बुरी नीयत डाली और उसके साथ बलात्कार कर दिया। यही नहीं अपने साथ काम दिलाने के बहाने ले गया और वहां बंधक बनाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। अब मामला पुलिस में पहुंच गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस रवाना हो चुकी है।

news fafct- रोजगार दिलाने के बहाने बांदा ले जाकर युवती से किया बलात्कार

यह है मामला-
शहपुरा थानांतर्गत युवती को सौतेले पिता का भांजा काम दिलाने के बहाने बांदा ले गया। वहां बंधक बनाकर पांच महीने तक बलात्कार करता रहा। गुरुवार को युवती उसके चंगुल से छूट कर शहपुरा लौटी और मां के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार युवती के पिता का 12 साल पहले निधन हो गया था। मां ने गांव में ही दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली, तो वह भी सौतेले पिता के साथ रहने लगी। पांच महीने पहले सौतेले पिता का भांजा बांदा निवासी मयंक सिंह आया था। युवती को घर में अकेला पाकर उसने बलात्कार किया। कुछ समय बाद वह युवती को बांदा में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां पांच महीने तक बलात्कार करता रहा। शहपुरा पुलिस की एक टीम आरोपित को दबोचने के लिए बांदा रवाना हुई है।