22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैफे में अवैध केबिन में लगा रखे थे सोफे, 300-400 रुपये प्रति घंटे लेते थे किराया, जबलपुर में पुलिस की रेड

Jabalpur Cafe Spa Raid: जबलपुर में पुलिस ने कैफे और स्पा सेंटर्स पर एक साथ मारी रेड, पांच प्रतिष्ठान सील, अवैध केबिन और अनैतिक गतिविधियों की मिल रही थीं शिकायतें।
2 min read
Google source verification
jabalpur

cafe spa raid illegal cabins police action, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Jabalpur Cafe Spa Raid: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में बुधवार को पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक साथ शहर के कई कैफे और स्पा सेंटरों पर रेड मारी। स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में संचालित अवैध कारोबार एवं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर ये संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान पांच कैफे और स्पा सेंटर सील किए गए हैं। यह कार्रवाई नेपियर टाउन, राइट टाउन, रसल चौक, इनकम टैक्स चौराहा और गोहलपुर क्षेत्र में एक साथ की गई।

कैफे में रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी

पुलिस को लंबे समय से कैफे में नशा कराने और अवैध गतिविधियां होने व स्पा सेंटर में भी अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर बुधवार को पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि रसल चौक स्थित डीएक्स कैफे में जांच के दौरान स्पा सेंटर संचालित होता मिला। वहीं राइट टाउन के एक बड़े सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के कारण संचालकों को पुलिस टीम के पहुंचने की पहले ही जानकारी मिल गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ संदिग्ध मौके से भाग निकले, जबकि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

DX कैफे में मिले अवैध केबिन

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया रसल चौक स्थित डीएक्स कैफे में जांच के दौरान कैफे के भीतर बनाए गए अवैध केबिन भी मिले हैं। इन अवैध केबिन में सोफा आदि लगे हुए थे और जानकारी मिली है कि इन अवैध केबिन को 300 से 400 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर दिया जाता है। पुलिस के अनुसार यह भवन निर्माण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। मौके से संदिग्ध सामग्री और उपस्थिति रजिस्टर भी जब्त किए गए हैं।

पांच अवैध कैफे और स्पा सेंटर सील

पुलिस का कहना है कि हाल के महीनों में सामने आई दुष्कर्म और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। देर रात तक चली कार्रवाई में नगर निगम ने भवन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच अवैध कैफे एवं स्पा सेंटरों को सील कर दिया। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस के द्वारा चलाए गए इस छापेमारी से हड़कंप मच गया।