
characterless wife, husband suicide, characterless girl, characterless, Wife, character, Suicide, Husband, characterless meaning in hindi
जबलपुर। पत्नी के अवैध संबंधों की बात कहकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा किए गए इस कृत्य से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पत्नी ने इन आरोपों का गलत बताया है।
Anant Chaturdashi अनंत चतुर्दशी के पहले करें गणेश जी के विविध रूपों के दर्शन, मनमोह लेंगे गणराज
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगम कॉलोनी निवासी अभय वर्मा की कुछ समय पूर्व शादी हुई थी। कुछ ही दिनों बाद युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ। जिससे दोनों के बीच वाद विवाद की स्थिति बनने लगी। युवक ने इस बात से अपने परिजनों को भी सूचित कर दिया था। परिजनों के अनुसार अभय ने पत्नी के चरित्र को लेकर उखरी चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन उसे पुलिस ने खाली हाथ लौटा दिया। कई बार प्रयास करने के बाद भी युवक की बात नहीं सुनी गई। जिससे युवक आहत हो गया था। दो दिन पहले भी अभय उखरी चौकी पहुंचा और पत्नी की शिकायत करनी चाही थी, किंतु हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ने उसे उल्टे पांव लौटा दिया, उन्होंने कहा ये तुम्हारा पर्सनल मामला है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।
मकान मालिक ने किशोरी को छत पर बुलाया, फिर किया ये गंदा काम
आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से शव आने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वे परिजनों को समझाइस देकर मामले की जांच कराने का आश्वासन दे रहे हैं। इतने के बाद भी परिजन अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। युवक द्वारा पत्नी पर आरोप लगाए जाने को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
04 Sept 2017 03:36 pm
Published on:
04 Sept 2017 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
