22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घुसपैठ कर रही सामग्री, सेहत के लिए नुकसानदायक हैं चीनी उत्पाद

चीनी उत्पादों की घुसपैठ इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिीकल्स, क्रॉकरी या खिलौनों तक सीमित नहीं है। रसोई में भी अब ये सामग्री घुसपैठ कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

reetesh pyasi

Oct 16, 2016

people start avoid chinese products, chinese produ

people start avoid chinese products, chinese products in india, patrika hindi news, mp news in hindi, sagar

जबलपुर। चीनी उत्पादों की घुसपैठ इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिीकल्स, क्रॉकरी या खिलौनों तक सीमित नहीं है। रसोई में भी अब ये सामग्री घुसपैठ कर रही हैं। हालत यह है कि बाजार में चीन का मटर, दाल, लहसुन और पत्ता गोभी सहित सब्जियां भी आ गई हैं। लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण आम आदमी इनका इस्तेमाल देसी उत्पाद की तरह कर रहे हैं। ये सस्ते जरूर हो सकते हैं, लेकिन क्वालिटी बेदम होने के कारण सेहत भी बिगड़ सकती है।

सूत्र बताते हैं कि चीन का लहसुन आकार में बड़ा होता है। पत्ता गोभी व रंग-बिरंगी फूलगोभी भी आ रही हैं। हालांकि चीनी सामान के बहिष्कार के बाद इसकी आवक कम हुई है, लेकिन बाजार में अब भी बेची जा रही है। अरहर दाल का स्वाद भी अलग है। इस कारण इसका इस्तेमाल मिलावट के लिए किया जाने लगा है।

दालचीनी और सुपारी भी
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सूत्रों के अनुसार दालचीनी के नाम पर चीन से किसी पेड़ की छाल आ रही है। चीन की सुपारी भी आकार में बड़ी है। यह फिलहाल बाजार से गायब है। इसके स्थान पर कटी हुई चीनी सुपारी आ रही है। चीनी दाल मिलावट में ज्यादा इस्तेमाल हो रही है। कीमत 40 रु. किलो है।

लहसुन
बाजार में चाइनीज लहसुन भी है। हालांकि, इसकी आवक कम हुई है। इसकी फल्लियां आकार में बड़ी एवं मोटी होती हैं। स्वाद में ज्यादा फर्क नही होता।

चाइनीज गोभी
वर्तमान में चाइना से फूल गोभी और पत्ता गोभी भी आ रही हैं। यह आकार में बड़े हैं। इनकी कीमत सामान्य गोभी से ज्यादा होती है।

चाइनीज मटर
चाइनीज मटर देसी मटर से भिन्न होता है पर इसकी कीमत कम होती है। यह 22 से 29 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल चाट और चाट विक्रेता करते हैं। अब इसके इस्तेमाल बेसन के साथ ही लड्डू में मिलावट करके किया जा रहा है।

जांच कराई गई
दालचीनी की पूर्व में जांच कराई गई थी। जिसके नमूने फेल हो गए थे। ऐसे में वर्तमान में चीन से जो भी खाद्य सामग्री आ रही है, उसके नमूने लेकर जांच कराई जाएगी।
डॉ. एमएम अग्रवाल, सीएमएचओ