दरअसल, यूपी पुलिस की फैक्ट चेक टीम ने 25 दिसंबर की शाम एक वीडियो ट्विटर पर ट्वीट किया। इस वीडियो में पुलिसवाले अपार्टमेंट में घुसकर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। यूपी पुलिस की फैक्ट चेक टीम ने कैप्शन में लिखा कि वीडियो में दिखाई जा रही घटना यूपी पुलिस से संबंधित नहीं है, यह जबलपुर मध्यप्रदेश का वीडियो है।