31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों की दस्तक,तापमान में उछाल,हो सकती है बारिश

पश्चिम विक्षोभ से जबलपुर में बदला मौसम, छाए बादल,

less than 1 minute read
Google source verification
 Cloud

Cloud

जबलपुर.
जबलपुर में पश्चिम विक्षोभ के असर के बाद बादल छा गए। जिससे मौसम पूरी तरह से बदल गया। ठंडक कम हो गई। शुक्रवार को सुबह सर्दी गायब हो गई। तापमान में रेकॉर्ड 6.8 डिग्री का उछाल आया। हल्की गर्मी महसूस होने लगी। लेकिन काले बादलों की चादर पूरे दिन बनें रहने और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा बद चलीं हवा ने दोपहर को मौसम बदल दिया। सुबह के समय जहां तेजी से पारा चढ़ रहा था, हवा के साथ आयीं नमी से दोपहर बाद उसकी चाल बदल गई। बादलों की ओट में सूर्य के छिप जाने से धूप नहीं खिली। शाम के समय पारे में अपेक्षाकृत ज्यादा बदलाव नहीं आया। तेज गति से चली हवा के संपर्क में आने से देर रात को हल्की ठंड का अहसास हुआ।

मौसम के कवरट लेने से गुरुवार की रात को सर्दी का प्रभाव नहीं रहा। बादलों के आने से सुबह अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान शुक्रवार को रेकॉर्ड हुआ। गुरुवार तक सामान्य से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान शुक्रवार को छलांग लगाकर सीधे सामान्य से छह डिग्री ज्यादा हो गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह गुरुवार(13) के अपेक्षाकृत 6.8 डिग्री और सामान्य से छह अधिक है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और गुरुवार से 0.5 डिग्री अधिक है।