
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जबलपुर का दौरा किया। प्रवास के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों, स्थानीय नेताओं से बातचीत भी की। यहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना होते समय एएसपी स्तर के एक अधिकारी की कार्यशैली पर उन्होंने आपत्ति जताई। सीएम मोहन यादव ने बाकायदा काफिला रुकवाकर मौके पर ही कलेक्टर व एसपी को बुलाकर बात की। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कमर पर हाथ रखकर खड़े थे। सर्किट हाउस से एयरपोर्ट जाते समय सीएम मोहन यादव की उनपर नजर पर पड़ गई। उन्होंने अधिकारी के व्यवहार को लेकर खासी नाराजगी जताई। घटना की जानकारी भोपाल तक पहुंच गई है और वरिष्ठ स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया है।
जबलपुर शहर के प्रवास के वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पुलिस अधिकारी की बॉडी लैंग्वेज को लेकर नाराजगी जताई। सर्किट हाउस से एयरपोर्ट रवाना होते समय उन्होंने काफिला रुकवाकर एएसपी स्तर के अधिकारी की कार्यशैली पर आपत्ति ली और मौके पर ही कलेक्टर व एसपी को बुलाकर बात की।
जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे, तभी उनकी नजर पुलिस अधिकारी पर पड़ी, जो कमर पर हाथ रखकर खड़े थे
बताया जा रहा है कि सोमवार को जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे, तभी उनकी नजर पुलिस अधिकारी पर पड़ी, जो कमर पर हाथ रखकर खड़े थे। उन्हें देखकर मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया। इससे मौके पर हलचल मच गई। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत मुख्यमंत्री के पास पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई।
सूत्रों के अनुसार इस घटना की जानकारी भोपाल तक पहुंच गई है और वरिष्ठ स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया है। स्थानीय स्तर पर भले ही इसे ज्यादा तूल न दिया गया हो, लेकिन विभाग के भीतर स्बंधित अधिकारी कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने केवल कलेकटर और एसपी से ही चर्चा की।
एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि इस स्बंध में मुझे जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने क्या बात की, ये नहीं बताया जा सकता है।
जबलपुर दौरे पर थे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
एक पुलिस अधिकारी की बॉडी लैंग्वेज पर नाराजगी जताई
कमर पर हाथ रखे खड़े थे अधिकारी
काफिला रुकवाकर दी नसीहत
सीएम ने कलेक्टर-एसपी को मौके पर बुलाया
काफिला रुकते ही कलेक्टर और एसपी तुरंत सीएम के पास पहुंचे
Published on:
29 Apr 2026 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
