
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। ज्यादातर जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी का रहा। यहां 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां का तापमान 1 डिग्री से नीचे चले जाता है। ओंस की बूंदें तक जम जाती है।
जबलपुर शहर में कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार रात को सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को कड़कड़ाती ठंड से लोग आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तेज ठंड रहेगी। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर राहत मिल सकती है। चौबीस घंटों में जबलपुर जिले का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रात का तापमान और नीचे गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बर्फीली हवा के प्रभाव के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिससे सर्द हवा चल रही है। शुक्रवार को जबलपुर में सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत मे दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते 26 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलेगी।
दो दिन में 5.5 डिग्री नीचे आया पारा
शहर में गुरुवार को चटक धूप खिली। उत्तरी सर्द हवा 3 किमी की रफ्तार से चली। इससे दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में दो दिनों के अंदर 5.5 डिग्री की गिरावट देखी गई। बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई । गुरुवार को यह 6.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
पचमढ़ी में 3.8 तापमान
मध्यप्रदेश में सतपुड़ा से घिरे पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम 3.8 डिग्री सें तापमान रहा। इसके अलावा 4.4 तापमान खजुराहो का रहा। पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले क्षेत्र नौगांव, खजुराहो, पचमढ़ी, उमरिया आदि इलाके हैं।
Updated on:
26 Jan 2024 03:30 pm
Published on:
26 Jan 2024 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
