5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP के कद्धावर नेता कल्याण सिंह के निधन पर शोक, आशीर्वाद यात्रा स्थगित

-BJP के राममंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता, यूपी के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार को हुआ है निधन

less than 1 minute read
Google source verification
बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा स्थगित

बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा स्थगित

जबलपुर.BJP के राममंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता और यूपी के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। इससे न केवल यूपी बल्कि एमपी में भी भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। लिहाजा रविवार को आयोजित बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि ये आशीर्वाद यात्रा जबलपुर में 23 अगस्त को निकलने वाली थी। इसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक करने वाले थे। भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। कहा कि आशीर्वाद यात्रा की नई तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

ठाकुर ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के चलते केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक की आशीर्वाद यात्रा स्थगित की गई है। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक की आशीर्वाद यात्रा 21 अगस्त को सागर में पहुंची थी। 22 को यात्रा का विराम था। 23 अगस्त को यह यात्रा जबलपुर में निकलनी थी।

जबलपुर में 23 अगस्त को प्रस्तावित आशीर्वाद यात्र रविवार सुबह 8.20 बजे सर्किट हाउस से निकलनी थी। इसके तहत स्पेशल ओलंपिक खिलाड़ी दयोदय पहुंच कर आचार्य विद्यासागर से आशीर्वाद लेने वाले थे। रात 8 बजे वह दमोह के लिए रवाना होते। यात्रा में शामिल होने सांसद राकेश सिंह भी जबलपुर आ रहे थे। यात्रा प्रभारी संदीप जैन के मुताबिक पार्टी के लोकप्रिय नेता के निधन के चलते अभी यात्रा स्थगित की गई है।