31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की आड़ में गुंडाराज, यहां गूंजे ऐसे अनेक नारे

गाडरवारा में कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

neeraj mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 4:30 PM IST

gdr 3

gdr 3

गाडरवारा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को लाठियां मारकर घायल कर देने की घटना की उग्र प्रतिक्रिया हो रही है। शहर में कांग्रेसियों ने इस घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसियों के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन-एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।


gdr 2
पुलिसिया कोशिश हुई बेकार

अरुण यादव पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने पहले ही सीएम के पुतलादहन कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी। ऐसे में पुलिस सतर्क थी और हर हाल में सीएम का पुतला जलाने से कांग्रेसियों को रोकने की तैयारी कर रही थी। हालांकि पुलिसिया कवायद बेकार सिद्ध हुई। कांग्रेसी सीएम का पुतला फूंकने में कामयाब रहे। पुतला जलाने के बाद पुलिस के जवान उसे बुझाने की कोशिश करते देखे गए।

gdr 1
जोरदार नारेबाजी की

मंत्री संजय पाठक के इस्तीफे की मांग एवं एसपी गौरव तिवारी को वापस कटनी बुलाने की मांग को लेकर यहां जोरदार नारेबाजी भी की गई। भोपाल में कांग्रेसियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस के लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण कृत्य करार दिया गया।