10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व प्रेमी की पत्नी से महिला का था खुन्नस, पहले गाड़ी से मारी टक्कर, फिर मदद का नाटक कर लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन

कुरनूल में महिला ने नफरत में हदें पार कर दी। पूर्व प्रेमी की पत्नी को जान से मारने के उद्देश्य से HIV संक्रमित का इंजेक्शन लगा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

HIV संक्रमित इंजेक्शन (फोटोःAI)

आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी से खुन्नस खाकर उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी महिला ने फिल्मी स्टाइल में अपने दोस्तों की मदद से पूर्व प्रेमी की पत्नी को जबरदस्ती वायरस वाला HIV इंजेक्शन लगाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, पुलिसिया पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल किया है।

पूर्व प्रेमी की पत्नी से नफरत करती थी महिला

पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी वसुंधरा पहले कुरनूल के एक डॉक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन डॉक्टर की शादी कहीं और हो गई। इसके बाद से आरोपी पीड़िता डॉ. के. श्रावणी से खुन्नस खाने लगी। 9 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे जब श्रावणी ड्यूटी के बाद अपने स्कूटर से घर लौट रही थी, तभी दो अज्ञात लोगों ने जानबूझकर KC कैनाल रोड पर विनवाका घाट के पास उसके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई।

मदद का नाटक कर लगाया इंजेक्शन

इसके बाद मदद का नाटक करते हुए उसे एक ऑटो रिक्शा में बिठाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने श्रावणी को जान से मारने के इरादे से एक जानलेवा वायरस का इंजेक्शन लगाया, जिसके HIV से संबंधित होने का संदेह है। तेज दर्द होने पर पीड़िता ने शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग गए। उसे तुरंत मेडिकल इलाज के लिए ले जाया गया, डॉक्टरों का कहना है कि इससे उसकी जान बच गई।