8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ जो विधायक ने शर्ट का बटन खोलते हुए पुलिस से कहा- मुझे गोली मारो

- पुलिस और कांग्रेस विधायक के बीच बहस- विधायक ने पुलिस को दिया गोली मारने का चैलेंज- बच्ची लापता होने के मामले में विधायक पहुंचे थे थाने- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

2 min read
Google source verification
News

ऐसा क्या हुआ जो विधायक ने शर्ट का बटन खोलते हुए पुलिस से कहा- मुझे गोली मारो

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया और पुलिस के बीच जमकर विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, माननीय ने पुलिस को गोली मारने का चैलेंज तक दे डाला। दरअसल, पुलिस अफसर और विधायक घनघोरिया के बीच शुरु हुई बहस के बीच माननीय का पारा इतना चढ़ा कि, उन्होंने तैश में आकर अपनी शर्ट का बटन खोलते हुए कहा कि, मारो, मुझे गोली मारो। वहीं, दूसरी तरफ विधायक के तीखे तेवर देख पुलिस अफसर उन्हें मनाते नजर आए। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे वीडियो पर गौर करें तो कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया पुलिस अफसर पर बिफरते नजर आए। यही नहीं, बात इतनी बिगड़ गई कि, उन्होंने के बटन खोलते हुए पुलिस अफसर से कहा कि, मारो, मुझे गोली मारो।

यह भी पढ़ें- चुनावी साल में ग्रामीणों को महंगाई का एक और झटका : गांव में मकान बनाने के लिए देना होगा विशेष शुल्क


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आपको बता दें कि, कांग्रेस विधायक लखनघनखोरिया ने हनुमानताल थाने में धरना दिया, साथ ही, पुलिसिया कारर्वाई पर तीखे आरोप भी लगाए। बताया जा रहा है कि, एक नाबालिग के गायब होने से जुड़े मामले को लेकर विधायक घनघोरिया थाने पहुंचे थे। पुलिस नाबालिग के गायब होने के मामले में एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थाने ले आई थी। इसके बाद देर रात हनुमानताल थाने के बाहर सैकड़ों लोगों का हुजूम लग गया। इस दौरान मौके पर विधायक भी पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिसिया कारर्वाई पर सवल खड़े किये, जिसके चलते विधायक और पुलिस अफसर के बीच जमकर बहस हो गई।

यह भी पढ़ें- अवैध खनन कर करोड़ों की सरकारी संपत्ति को पहुंचाया जा रहा नुकसान, सो रहे जिम्मेदार, देखें वीडियो


नाबालिग लड़की को ले गया था युवक

हनुमानताल थाना के मक्का नगर से गुरुवार को एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। पुलिस को पता चला कि, आसिफ कादरी के घर पर लड़का, लड़की बैठे हुए थे। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक लड़का - लड़की वहां से जा चुके थे। पुलिस पूछताछ के लिए आसिफ कादरी को थाने ले आई। ये जानकारी स्थानीय पार्षद को मिली तो उन्होंने विधायक लखन घनघोरिया को बताता है। इसके बाद घनघोरिया अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और धरना दे दिया। पुलिसकर्मी विधायक को मानते भी नजर आए।