
controversial step of congress leader kamalnath, scindia
जबलपुर. महाकाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पत्र लिखने पर जन समपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें बुजुर्ग नेता करार दिया। उन्होंने कहा, कमलनाथ कहीं आ-जा नहीं सकते, इसीलिए भगवान को भी पत्र लिखकर मना रहे हैं। मंत्री मिश्रा बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मंत्री मिश्र ने कहा, दोनों पार्टियों में यही फर्क है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं जाते हैं और कांग्रेस के नेता संदेश भेजते हैं। 14 साल से सरकार में होने के बावजूद 47 डिग्री तापमान में भी मुख्यमंत्री ने 51 जिलों का दौरा किया। दूसरी ओर कमलनाथ हैं, जो केवल चुनाव में वोट मांगने आते हैं।
प्रदेश में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर डॉ. मिश्र ने कहा, यह गंदी मानसिकता है, इसे बदलने के लिए सबको आगे आना होगा। उन्होंने कहा, जन आशीर्वाद यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नक्शे में कहीं दिख नहीं रही है। यात्रा को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर कहा, जिन्होंने नारियल फेंके, जनेऊ उतारे, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक सुशील तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर मौजूद थे।
जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को भाजपा जबलपुर महानगर की बैठक को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा को जनता का जिस तरह आशीर्वाद मिल रहा है, उससे जनता में हमारे नेतृत्व एवं नेता के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार की योजनाएं मूर्त रूप ले रहीं हैं। जन-जन तक उनका लाभ पहुंच रहा है। आगामी दिनों में जन आशीर्वाद यात्रा जबलपुर पहुंचेगी। सभी कार्यकर्ताओं पर इसे भव्य बनाने की जिम्मेदारी होगी।
मीसाबंदियों से की भेंट
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कहा, आने वाले दिनों में जन आशीर्वाद यात्रा के साथ वार्डों व विधानसभाओं के सम्मेलन होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण करने और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए कहा। मंत्री मिश्र और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गुप्ता सर्किट हाउस में मीसाबंदियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले। इस दौरान राज्यमंत्री शरद जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, जयश्री बैनर्जी, अनिल शर्मा, भूपेंद्र दुबे भी मौजूद रहे।
मंत्री डॉ. मिश्र बोले..'जनता में बढ़ा भाजपा के नेतृत्व पर विश्वास
Published on:
19 Jul 2018 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
