
Love.. Money and Murder
जबलपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नागपुर की महामंत्री सना खान उर्फ हिना की तलाश हिरन नदी में बंद हो गई। साोमवार को नागपुर पुलिस, गोराबाजार पुलिस के जवानों और गोताखोरों ने हिरन नदी से नर्मदा के संगम तक छह किलोमीटर में सना खान की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। अब नागपुर पुलिस आरोपी अमित साहू उर्फ पप्पू के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक दल की मदद ले रही है। दल उसके राजुल टाउन स्थित आवास से साक्ष्य एकत्र करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करेगा।
महाराष्ट्र का फॉरेंसिक दल जुटाएगा साक्ष्य
मकान किया सील
नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की हत्या मामले की जांच नागपुर के मनकापुर पुलिस थाने के दो अफसर कर रहे हैं। इसमें गोराबाजार पुलिस सहयोग कर रही है। पुलिस के अनुसार सना खान की जिस घर में हत्या की गई है, उसे सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र से फॉरेसिंक एक्सपर्ट के आने पर उसे खोला जाएगा।
ये है मामला
नागपुर भाजपा अल्पसंख्यक सेल की मंत्री सना खान ने बिलहरी राजुल टाउन निवासी ढाबा संचालक अमित साहू से 24 अप्रेल को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। दो अगस्त को अमित साहू ने लाठी से वार कर सना की हत्या की। उसी रात शव को हिरन नदी में फेंक दिया था।
गोराबाजार पुलिस की मदद से नागपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को टीम ने सना की तलाश बंद कर दिया। नागपुर से फॉरेसिंक विशेषज्ञों को बुलाया गया है, जिससे आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा सकें।
गणेश तोमर, एसआई, गोराबाजार पुलिस थाना
Published on:
16 Aug 2023 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
