
delhi, bangalore flight ticket Fare increase due to festival
जबलपुर। रक्षाबंधन पर्व पर हवाई सफर कर शहर से बाहर जाने और दूसरे शहरों से जबलपुर आने वालों की संख्या बढ़ने से किराए में भी उछाल आया है। सबसे अधिक किराया 15 अगस्त को है। जबलपुर से दिल्ली जाने वाले हवाई यात्रियों को आगामी चार दिनों तक ज्यादा किराया देना होगा। जबकि, दूसरे शहरों के लिए किराया दिल्ली जाने के मुकाबले कम है।
हवाई सफर के किराए में उछाल, शहर से दिल्ली और बेंगलूरु जाना हुआ महंगा
रक्षाबंधन पर्व पर डुमना एयपपोर्ट पर हवाई सफर करने वालों और अटेंडर्स की भीड़ रही। गुरुवार आठ विमानों की लैंडिंग हुई। इतने ही विमानों ने उड़ान भी भरी। विमान कम्पनियों की मानें तो अधिकतर विमान फुल आए और रवाना हुए। फिर भी यात्रियों की जेब ढीली हुई।
इसलिए बढ़ा किराया
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए शहर से कई लोग दिल्ली जाते है। रक्षाबंधन पर्व पर भी दिल्ली से हवाई यात्रा कर शहर आने वालों की संख्या बढ़ी है। इसलिए दिल्ली से जबलपुर आने का किराया अन्य शहरों के हवाई सफर के किराए की तुलना में अधिक है।
एयरपोर्ट पर आठ विमानों की लैंडिंग
जबलपुर से जाने का किराया
तारीख दिल्ली हैदराबाद मुंबई बेंगलूरु
12 अगस्त - 9076 - 9023 - 15841 - 9882
13 अगस्त - 6083 - 5191 - 5978 - 11226
14 अगस्त - 9076 - 9023 - 10283 - 13959
15 अगस्त - 9076 - 9548 - 11543 - 16111
जबलपुर आने का किराया
तारीख दिल्ली हैदराबाद मुंबई बेंगलूरु
12 अगस्त -9882 - 8887 - 9677 - 5742
13 अगस्त - 11226 - 8887 -5732 - 5742
14 अगस्त - 13959 - 8362 - 7098 - 7052
15 अगस्त - 16111 - 8887 - 7098 - 5742
सीधी फ्लाइट मिली है
कुछ माह पहले ही जबलपुर को बेंगलूरु की सीधी फ्लाइट मिली है। इस रूट पर ट्रैफिक अधिक होने और एक ही विमान उपलब्ध होने के कारण जबलपुर से बेंगलूरु का किराया सबसे अधिक है। 15 अगस्त को बेंगलूरु जाने का किराया 16 हजार रुपए से भी अधिक है। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में किराया और बढ़ संकता है।
Published on:
12 Aug 2022 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
