इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गंभीरता से लिया है। विधायक शैलेंद्र जैन ने सीएम को घटना से अवगत कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में आला अफसरों की एक बैठक बुधवार को बुलाई है। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा के कक्ष में सुबह 9.30 बजे से बैठक होगी, जिसमें विधायक शैलेंद्र जैन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, संचालक स्वास्थ्य सेवा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व संचालक चिकित्सा शिक्षा भी मौजूद रहेंगे।