रानीताल इनडोर स्टेडियम में कुछ समय पहले नया सरफेस लगाया गया है। खेल अधिकारी राजेश मनोध्या ने बताया कि छत से पानी टपकने के कारण सरफेस खराब होने की आशंका है। छत पर लगी पूरी टीन को बदलने की बात कही है। इस दौरान मप्र तीरंदाजी संघ के सचिव डीके विद्यार्थी, पीआईयू और एलयूएन के अधिकारी मौजूद रहे।