
amavasya par dhan prapti ke upay
जबलपुर। शनिवार को सभी राशि के जातकों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा हो रही है। शनिदेव भी प्रसन्न हैं। दिन की शुरुआत पूजन पाठ से करें। अपने पूज्यजनों का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करेंगे तो धन वृद्धि की संभावना है। पैसों के आने का रास्ता सुगम होगा। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पाठ एवं शनिदेव का बीज मंत्र जाप करने से कष्टों का क्षरण होता है।
शुभ विक्रम संवत् - 2075, संवत्सर का नाम - विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् - 1940, हिजरी सन् - 1439 सब्बाल मास, तारीख 22, अयन - उत्तरायन। ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - आषाढ़, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि - रात्रि 7.26 तक नवमीं उपरांत दशमीं तिथि रहेगी। नक्षत्र- रात्रि 03.29 तक अश्वनी उपरांत भरणी नक्षत्ररहेगा। योग - रात्रि 1.25 तक सुकर्म उपरांत धृति योग रहेगा। शुभ मुहूर्त - आज के दिन रोगविमुक्त स्नान एवं कानूनी सलाह हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 7.30 से 9.00, दोपहर 1.30 से 4.30, शाम 6.00 से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। दिशाशूल - पूर्व, चंद्रमा - मेष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल - प्रात: 09.00.00 से 10.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।), आज जन्म लिए बच्चा - आज जन्में बालकों का नामांक्षर चू, चे, चो अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे पढऩे-लिखने में निपुण, साहसी, मितव्ययी, दूरदर्शी, मिलनसार तथा परोपकारी प्रवृत्ति के होंगे। माता-पिता एवं समाजसेवा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
आज का राशिफल-
मेष- जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
वृषभ- आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। जीवनशैली पर खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।
मिथुन- आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
कर्क- आपकी तरक्की से आपके अपने ही जलन करेंगे। सतर्क रहें, खान-पान संयमित रखें। व्यवसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग हैं।
सिंह- नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनीतिक मामलों में बुरे अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार में तरक्की संभव है।
कन्या- समय की उपयोगिता को समझें। संतान के कॅरियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।
तुला- किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहद खास होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। धन कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु- अपनों का दिल जितना बड़ा मुश्किल है। मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा।
मकर- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा।
कुम्भ- कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
मीन- बने काम बिगडऩे से मन दु:खी होगा आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा संभव है, धर्म में रुचि बढ़ेगी।
Published on:
07 Jul 2018 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
