पुलिस ने बताया कि मनमीत कौर कटनी में रहती है। उनका 14 साल का बेटा है। वे तलाशशुदा हैं। उनके साथ उनकी बहन कुंवरजीत कौर भी रहती है। दोनों बहनें प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। परिजन कुंवरजीत के विवाह के लिए रिश्ता देख रहे हैं। इस सिलसिले में कुंवरजीत और मनमीत की पहचान सुख सागर वैली जबलपुर निवासी सुरेन्द्र सलूजा से हुई। उसने बताया कि वह भी अपने रिश्तेदार के विवाह के लिए युवती तलाश रहा है। मनमीत व उसके परिजन सुरेन्द्र के कहने पर जबलपुर आए लेकिन रिश्ता तय नहीं हुआ।