जबलपुर

diwali 2017 puja vidhi with rashi – जानें दिवाली पर राशि अनुसार पूजा विधि , प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

आइए जानते हैं राशि अनुसार लक्ष्मी पूजन की विधि ....

2 min read
Oct 15, 2017
27 years later on Diwali this yoga rain money

जबलपुर। गुरुवार को दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी। अमावस्या को मनाया जाने वाले यह त्यौहार भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में अलग-अलग परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य सचिन देव महाराज और सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री के अनुसार यदि माता लक्ष्मी का पूजन राशि अनुसार किया जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं। साथ ही आपकी मुसीबतों का और परेशानियों का समाधान भी हो जाता है ।आइए जानते हैं राशि अनुसार लक्ष्मी पूजन की विधि। ....
मेष राशि- दीपावली की रात को लाल चंदन और केसर से रंगा हुआ सफेद कपड़ा अपनी तिजोरी में रखें। उससे समृद्धि हमेशा के लिए वृद्धि के रूप में रहेगी। साथ ही अचानक धन हानि ना होकर समानांतर स्थिति में आगमन होता रहेगा।


वृषभ राशि- पैसा कमाने के बावजूद सेविंग नहीं कर पाते हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के साथ कमल का फूल भी पूजन में रखें और उसका विधान करें। बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से लक्ष्मी की वृद्धि होगी।


मिथुन राशि- धन की कमी से जूझ रहे हैं या आकर भी आपके पास नहीं आ रहा है। तो दीपावली की रात को लक्ष्मी गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें और उसे अपनी तिजोरी में रख दें स्थाई रूप से बना रहेगा।


कर्क राशि- धन पाने की इच्छा है और अधिक लाना है तो दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध तेल का दीपक जलाएं। हो सके तो पंचमुखी दीपक जलाएं।


सिंह राशि- दिवाली की रात मुख्य दरवाजे पर गाय के दूध से बना घी का दीपक जलाएं। सुबह तक दीपक जलता है तो समझ ले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी भी बढ़ेगा।


कन्या राशि- यदि धन संबंधी समस्या है तो आप दिवाली की रात लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही दिवाली वाले दिन दो कमलगट्टे की माला मां लक्ष्मी के मंदिर अर्पित करें।


तुला राशि- यदि आपको कारोबार में नुकसान हो रहा है तो आप दिवाली के दिन बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊं श्रीं श्रियै नम: लिखें और बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।


वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दिवाली पर अपने घर में केले के जो पेड़ लगाएं। इसके फल स्वयं न खाएं, दूसरों को दान करें।


धनु राशि- इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें। इसकी रोजाना पूजा भी करें।


मकर राशि- पुराना धन अटका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं।
कुंभ राशि- धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।


मीन राशि- यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कपूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। इससे आपको शत्रु परेशान नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें

diwali kab hai 2017 – चार ग्रहों की चौकड़ी दिवाली पर कराएगी धन वर्षा,बन रहा ये खास योग

Also Read
View All

अगली खबर