28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pushya Nakshatra के लिए इनकी खूब हो रही advance booking

आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स का सजने लगा बाजार , मकान खरीदी के लिए दो दिन रहेगा शुभ मुहूर्त

2 min read
Google source verification
diwali padwa date 2017 Diwali Festival Important Dates

diwali padwa date 2017 Diwali Festival Important Dates


जबलपुर। दीवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों के शो रूमों पर गहमागहमी बढ़ चुकी है। दीवाली पर मकान खरीदी भी शुभ मानी जाती है सो कालोनाइजर्स और बिल्डर्स भी सक्रिय हैं। हालांकि इससे पहले के लिए पुष्य नक्षत्र के लिए भी लोग बेकरार है। अच्छी बात यह है कि यह शुभ मुहूर्त दो दिन रहेगा सो खूब खरीदारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार पुष्य नक्षत्र शुक्रवार सुबह ११ बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह ९.३६ बजे तक रहेगा।पुष्य नक्षत्र में खरीदी स्थाई समृद्धि प्रदान करती है।


१३ अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर कारोबार के लिए बाजार तैयार हो गए हैं। ग्राहकों को १३ अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार है। लोगों ने पसंदीदा चीजों की बुकिंग पहले से करा दी है। पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त दो दिन रहेगा। विक्रेताओं ने ग्राहकों के स्वागत के लिए शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया है। शुभ मुहूर्त पर १०० से १४० करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद व्यापार जगत कर रहा है। आमतौर पर रविवार या गुरुवार के दिन पडऩे वाले पुष्य नक्षत्र का महत्व ज्यादा होता है। लेकिन शुक्रवार का दिन भी कमतर नहीं है। ज्योतिषों के अनुसार इस दिन कुछ प्रमुख क्षेत्रों में खरीदी शुभ हो सकती है।


शुक्रवार-शनिवार को खरीदी शुभ
पं. जनार्दन शुक्ल ने बताया कि इस बार पुष्य नक्षत्र शुक्रवार सुबह ११ बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह ९.३६ बजे तक रहेगा।पुष्य नक्षत्र में खरीदी स्थाई समृद्धि प्रदान करती है। इसलिए लोग इस मौके को गंवाना नहीं चाहते। बाजार में लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छी ग्राहकी हो रही है। नवरात्र के बाद पुष्य नक्षत्र ही पहला शुभ मुहूर्त होता है। इसके बाद धनतेरस और दीपावली है। अधिकांश लोगों की योजना शुक्रवार को खरीदी की है। मोटर साइकिल, कार, गहने, टीवी, फ्रिज, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन के अलावा प्लॉट और मकान की बुकिंग के साथ खरीदी भी होगी।


Story Loader