14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

diwali shopping 2020: सोना चांदी की जमकर हो रही खरीदी, दीपावली के लिए हो रही खरीदारी

diwali shopping 2020: सोना चांदी की जमकर हो रही खरीदी, दीपावली के लिए हो रही खरीदारी

less than 1 minute read
Google source verification
gold_price.jpg

electronic

जबलपुर। दीपावली से पहले करवा चौथ व्रत को लेकर बाजार में उछाल रहा। कुछ प्रमुख क्षेत्रों में बिक्री की दर आम दिनों से कहीं ज्यादा रही। मोबाइल फोन, उपहार और ज्वेलरी मार्केट में ग्राहकी अच्छी चली। इसी प्रकार मिठाइयों की बिक्री भी ज्यादा हुई। एक अनुमान के अनुसार सराफा मार्केट में 3 से 4 करोड़ और क्षेत्रों में तकरीबन 2 करोड़ का कारोबार हुआ। इससे पहले साडिय़ों की दुकानों में काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ रही। उन्होंने अपनी पसंद की साड़ी खरीदी। करवाचौथ व्रत पर लगभग हर घरों में पूजन होता है।

बाजार गुलजार: करवा चौथ के साथ लोगों ने दीपावली पर्व के लिए भी की खरीदारी
मोबाइल, गिफ्ट और ज्वेलरी मार्केट में आई चमक

महिलाएं व्रत रखती है तो पति उन्हें उपहार भेंट करता है। इसलिए प्रमुख क्षेत्रों के कारोबार में सामान्य दिनों की अपेक्षा तेजी रही। बाजार में जिन चीजों की बिक्री ज्यादा हुई उनमें स्मार्ट फोन, सोना और चांदी के आभूषण, मिठाई, खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा अलग-अलग प्रकार के उपहार शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में भी फ्रिज और वाशिंग मशीन के अलावा स्मार्ट एवं एंड्रायड टीवी का कारोबार भी सामान्य से ज्यादा रहा।

त्योहारों के लिए भी खरीदी
इस बीच दीपावली पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। हर व्यक्ति त्यौहार की तैयारियों में जुटा है। अभी ज्यादा जोर रेडीमेड कपड़ों पर है। बच्चों से लेकर बड़ों के कपड़े खरीदे जा रहे हैं। रांगोली और पूजन सामग्री भी लोगों के द्वारा अभी से खरीदी जा रही है ताकि बाद में इन चीजों के लिए भीड़भाड़ से बचा जा सके।