durga maa, crying at the midnight, wept at the midnight, mud statue, tears flow the eyes, tears, devotees pray, live videos, viral video of Miracle, Miracle video, top devi maa video
जबलपुर। पूरा शहर मां जगत जननी की भक्ति में लीन है। हर तरफ माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं। लोग आंखों में आंसू लेकर अपना दुखड़ा लेकर माता रानी के दरबारों में पहुंच रहे हैं। लेकिन गुरुवार रात को भक्तों की व्यथा देखकर दुर्गा पंडाल में विराजीं मां भवानी किसी बात से व्यथित होकर खुद रो पड़ीं। माता की आंखों से बहती अश्रुधारा को देख, मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। माता के रोने की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई और आधी रात को ही रोती हुई माता के दरबार में भक्तों का तांता लग गया। मामला जबलपुर शहर के भालदारपुरा क्षेत्र के एक दुर्गा पंडाल में विराजीं माता भवानी का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भालदारपुरा स्थित भारतीय दुर्गोत्सव समिति द्वारा पिछले कई सालों से माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष भी मातारानी की अनुपम झांकी सजाई गई है। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे अचानक मां की आंखों में आंसू आ गए और वे रुदन मुद्रा में दिखाई देने लगी। जिससे वहां मौजूद भक्त असमंजस में पड़ गए। देखते ही देखते आंसूओं की चंद बूंदें अश्रुधारा में परिवर्तित हो गईं। उनक आंसू आंखों से निकलकर गालों तक बह रहे थे, जिसे कुछ लोगों ने मोबाइल के कैमरों में कैद भी किया। तीन करोड़ के गहने पहनती हैं ये मां भवानी....नथ में जड़े हैं लाखों के हीरे
देखें लाइव वीडियो-
पुजारियों व बुजुर्गों ने की मिन्नतें
आधा घंटे तक जब आंसू नहीं रुके तो पुजारियों व क्षेत्रीय बुजुर्गों सहित जानकारों को बुलाया गया और इसका कारण जानने का प्रयास किया गया। किंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद माता को मनाने मौजूद जनसमूह व पुजारी बुजुर्ग मिन्नतें करने लगे। तब कही जाकर करीब सवा घंटे बाद आंसुओं का बहना बंद हुआ। एसी बंद होते ही जाग जाती हैं माता, निकलने लगता है पसीना
मिट्टी व रंग नहीं बिगड़े
समिति द्वारा मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई है, परंतु आंसुओं के घंटा भर से अधिक बहने के बाद भी माता के चेहरे की मिट्टी या रंगों में कोई दाग या फर्क नजर नहीं आ रहा है। लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे हैं। वहीं पुजारी किसी अनिष्ट की आशंका जताते हुए माता से रक्षा करने की प्रार्थना कर रहे हैं। 2040 तक बुक हैं ये मन्नत महाकाली, विदेशों से तक आते हैं बुकिंग कराने