
Education Department handed over the entrance of the Cantonment school
जबलपुर।
स्कूल शिक्षा विभाग एक प्राचार्य का जारी किया गया ट्रांसफर आर्डर ने विभाग को निशाने पर खड़ा कर दिया है। विभाग ने प्राचार्य की सेवा ही बदल डाली। उन्हें से राज्य से केंद्र में पदस्थ कर दिया गया। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। जिसमें तत्काल प्रभाव से प्राचार्य को पदस्थ किए जाने के लिए कहा गया है। आदेश जब विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा तो वे भी सकते में पड़ गए। मामला उच्च विभागीय स्तर का होने के कारण आला अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। बताया जाता है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक करकबेल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ सुभा उपाध्याय का तबादला लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 1 अगस्त 2019 को किया गया है। उन्हें केंटोनमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कटंगा में पदस्थापना की गई है। उपाध्याय का यूनिक आइडी नंबर- बीओ-4096 है। आयुक्त जयश्री कियावत द्वारा आदेश जारी कर इसकी प्रतिलिप संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई।
केंट स्कूल छावनी, रक्षा मंत्रालय के अधीन
जानकारों के आनुसार केंटोनमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल छावनी बोर्ड के अधीन है। जो सेंट्रल गर्वमेंट एवं रक्षा मंत्रालय से सीधे जुड़ा होता है। इन स्कूलों की कंट्रोलिंग अथॉरिटी केंट बोर्ड होता है। शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को संचालन केंद्र द्वारा खुद किया जाता है। यहां पदस्थापना एक छावनी से दूसरी छावनी में की जा सकती है।
कहां से निकलेगा वेतन
तबादले के बाद सबसे बड़ा सवाल वेतन के निर्धारण का है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वेतन ट्रेजरी के माध्यम से किया जाता है। स्टेट बदलने वेतन के लिए सभी नियम कानून, अर्हताओं में बदलाव करना होगा। जो कि इतना आसान नहीं है। डीईओ, जेडी के पास पहुंचे आदेश ने हडक़ंप मचा दिया है।
-यह मामला संज्ञान में आया है। संभवत: तकनीकी त्रुटि के चलते आदेश में गड़बड़ी हो गई हो। वरष्ठि अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
-राजेश तिवारी, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा
-इस तरह का आदेश नहीं हो सकता है। हो सकता है हमारे स्कूलों के मिलते जुलते नामों के चलते आदेश जारी करने में गलती हो गई हो। इस मामले की जानकारी विभाग से ली जा रही है। टैक्नीकल टीम को भी पता करने आदेशित किया है।
-जयश्री कियावत, आयुक्त लोक शिक्षण
Published on:
02 Aug 2019 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
