Electric Scooters : ई वीकल समय की मांग है, ऐसे में ई बाइक, ई कार, ई रिक्शा की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन उसी अनुपात में सर्विसिंग सेंटर से लेकर कल पुर्जे उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। शासन-प्रशासन के स्तर पर इस दिशा में प्रयास किए जाना चाहिए। शहर में शो रूम संचालित कर रही ई वीकल कंपनी पर्याप्त संख्या में सर्विस सेंटर शुरू करें।