विद्युत विभाग ने तय किया है कि पूरा मैदानी अमला जमीन पर उतारकर ऐसे लोगों के मीटर उखाड़ने और लाइन काटने का काम किया जाएगा, जो बार-बार बोलने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना काल में करीब 81 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का 24 करोड़ से ज्यादा का बिल अस्थगित करने के बावजूद पिछले दो सालों से 7000 से ज्यादा ऐसे उपभोक्ता है जो 1 रुपए का भी बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं।