31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण: राहगीरों के लिए फुटपाथ तक नहीं छोड़ा

गोलबाजार और इंदिरा मार्के ट में  फुटपाथ पर स्थायी कब्जा हो गया है, जबकि, शहर की बाकी सड़कों से फु टपाथ गायब ही हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

neeraj mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 7:35 AM IST

Encroach on routes

Encroach on routes

जबलपुर। सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन बाद फिर कब्जा हो जाता है। कई मार्गों पर फु टपाथ पर स्थायी कब्जा हो गया है। गोलबाजार और इंदिरा मार्के ट में फुटपाथ पर स्थायी कब्जा हो गया है। जबकि, शहर की बाकी सड़कों से फु टपाथ गायब ही हो गया। फु टपाथ पर पार्र्किंग हो रही है और पैदल चलने वालों को सड़कों पर धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है।

रेड जोन में धड़ल्ले से व्यापार

सड़कों व फु टपाथ पर कब्जा न हो, इसके लिए नगर निगम ने ग्रीन जोन, यलो जोन, रेड जोन व चलित जोन चिन्हित किए हैं। 13 ग्रीन जोन, 5 यलो जोन, 22 रेड जोन व 27 चलित जोन हैं। गढ़ा, संजय गांधी मार्के ट, लालमाटी, रांझी, राजा गोकुलदास धर्मशाला व घंटाघर में चिन्हित रेड जोन में व्यापार पूर्णत: प्रतिबंधित है। इन क्षेत्रों में रेड जोन की पहचान कराने वाले संकेतक लगे हैं। इसके बावजूद रेड जोन में धड़ल्ले से व्यापार हो रहा है।

रहवासी क्षेत्रों का व्यावसायिक इस्तेमाल

रहवासी इलाकों में संकरी गलियों के बीच दुकान व कारखाने संचालित हो रहे हैं। दमोहनाका, नया मोहल्ला, उखरी मार्ग, बल्देवबाग के आस-पास के रहवासी इलाके में बड़ी संख्या में गोदाम संचालित हैं। इन इलाकों में गोदामों में आग लगने की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसी तरह शांति नगर, गोहलपुर, रद्दी चौकी इलाके में कई फै क्ट्री संचालित हैं। रहवासी इलाकों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।

रैम्प और फें सिंग
सिविल लाइंस से लेकर गढ़ा, रांझी इलाकों में घरों के सामने लोगों ने वाहनों के लिए रैम्प बनाने के लिए सड़क और फु टपाथ की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई घरों के सामने फु टपाथ की जमीन पर पौधे लगाने के लिए लोगों ने फें सिंग कर ली है।

आधी सड़क पर कब्जा

शहर के मुख्य बाजार बड़ा फु हारा, अंधेरदेव से लेकर गढ़ा तक फु टपाथ पर दुकान लग रही हैं। अल सुबह और देर रात में इन इलाकों की सड़केंचौड़ी दिखती हैं। लेकिन, दोपहर होते तक आधी सड़क पर पथ विक्रे ताओं का कब्जा हो जाता है।