26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में हर 10वां बच्चा मिला बीमार, सेहत जांचने के लिए अभियान शुरू

जबलपुर में हर 10वां बच्चा मिला बीमार, सेहत जांचने के लिए अभियान शुरू  

less than 1 minute read
Google source verification
child found ill

child found ill

जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच वर्ष तक के बच्चों की सेहत जांचने के लिए शुरू किए गए अभियान में हर 10वां बच्चा बीमार मिल रहा है। शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विभाग ने सोमवार से जिले में दस्तक अभियान प्रारंभ किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की सेहत की जानकारी जुटा रहे हैं। सोमवार को 306 टीमों ने कुल 8 हजार 279 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 884 बच्चे किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित मिले हैं। 7 हजार 171 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई है।

READ MORE- अमृत महोत्सव पर घर-घर लहराएंगे इस शहर में बने तिरंगे, पहली बार हो रहा ऐसा

जांच में ये मिला
207 बच्चे डायरिया से पीड़ित।
5 बच्चे में निमोनिया मिला।
50 बच्चे कुपोषित मिले।
622 बच्चे एनीमिक मिले हैं।
33 इसमें सीवर एनीमिक है।

97 बच्चों को रेफर किया - दस्तक में बीमार मिलें बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रारंभिक जांच के आधार पर उचित परामर्श और दवा दी। 97 बच्चों की हालत गंभीर थी। इन्हें रेफर किया गया। एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर भर्ती किया गया है।

READ MORE- यहां कर सकते हैं एक साथ दो डिग्री, बदल सकते हैं परीक्षा केन्द्र- देखें वीडियो

6 को पनागर एनआरसी भेजा- पनागर ब्लॉक के सूरतलाई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत बिलखिरवा में दस्तक टीम को 6 बच्चे कुपोषण के साथ रक्तअल्पता से पीड़ित मिले हैं। इन्हें उचित पोषण एवं देखभाल के लिए पनागर सामुदायिक अस्पताल के एनआरसी में भेजा गया है। दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया ने सोमवार को कई क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण किया। बच्चों की जांच में जुटी टीम के कामकाज की समीक्षा की।