14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धड़ल्ले से बिक रहे एक्सपायरी डेट के फेसवॉश, बादाम तेल और मिल्क पाउडर

कोतवाली पुलिस ने मारा कारखाने पर छापा, नामी कम्पनियों के प्रोडक्ट जब्त  

less than 1 minute read
Google source verification
police_raid.jpg

Expiry date face wash

जबलपुर। एक्सपायर हो चुके नामी कंपनियों के फेसवॉश, मॉइस्चराइजर और बादाम मिल्क पावडर पर डेट बदलकर उसे बाजार में बेचा जाता था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने इस कारखाने पर छापा मारा। पुलिस के आने की भनक पर संचालक भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक्पायरी डेट के फेशवॉश, बादाम मिल्क और मॉइस्चराजइजर जब्त किया। मौके से एक कंपनी की नकली चाय पत्ती भी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके प्रकाश चांदवानी के भाई दीपक चांदवानी और एक्स्पायरी डेट के प्रोडक्ट मुहैया कराने वाले दिल्ली निवासी नरेश खंडेलवाल को भी आरोपी बनाया है। 30 जून को पुलिस ने गलगला स्थित शास्वत ट्रेडर्स के संचालक घमापुर गोपाल होटल निवासी प्रकाश चांदवानी को पकड़ा। दुकान की जांच की, तो वहां 250 और 500 ग्राम के पैकेट की 20 पेटी नामी कंपनी की नकली चाय पत्ती मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर स्थित गोदाम में दबिश दी, तो वहां 19 पेटी में और नकली चाय पत्ती मिली। प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

सीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, तो पता चला कि प्रकाश का भाई दीपक चांदवानी एक्स्पायरटी डेट का सामान खरीदता और उसमें नई डेट डालकर बाजार में बेच देता था। पुलिस ने दीपक के यहां दबिश दी, तो वहां से नामी कंपनी के बादाम मिल्क के 100 ग्राम के 700 पैकेट मिले, जो 12 मई 2020 को एक्सपायर हो चुके थे, लेकिन उनमें नई डेट डालने की तैयारी थी। इसके साथ ही जर्मनी मेड बॉडी और फेशवॉश व माइस्चराइजर के 65 स्टीकर मिले।

बबलू मुहैया कराता था एक्सपायरी माल : पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि दिल्ली निवासी नरेश खंडेलवाल उर्फ बबलू ही प्रकाश और दीपक को एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट मुहैया कराता था।