
Extramarital Affair and Married Women Raped by Young neighbor
कटनी। एक महिला के पति द्वारा लगातार उसे धोखे में रखकर दूसरी महिला से संबंध बनाए जा रहे थे। एकाध बार महिला को शक हुआ लेकिन वह कुछ नहीं बोली। जब उसे पता चला कि उसका पति बेवफा है और दूसरी महिला से संबंध बनाता है तो उसने रोकना चाहा। परिवार, कुल कुटुम्ब के बदनाम होने की दुहाई दी, इसके बाद भी उसका पति नहीं माना। बार बार टोकने पर घर में कलह होने लगी। कई बार नौबत हाथापाई की आ गई। इनके बाद भी पति ने सुधरने का नाम नहीं लिया। अंतत: महिला मानसिकतौर पर परेशान रहने लगी और बुधवार सुबह उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह है मामला-
कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत महाकौशल पुरम कॉलोनी में एक महिला ने जहरीली गोलियों का सेवन कर लिया है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम पति की दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के चलते उठाया है। सीमा सिंह पति राहुल सिंह उम्र 38 ने बताया कि उसके पति राहुल सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। पिछले 3 साल से उन्हें समझाइश दे रहे हैं लेकिन नहीं माने। लगातार उसे मानसिक प्रताड़ना हो रही है। इससे तंग आकर उसने आज आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।
Published on:
28 Mar 2018 04:08 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
