16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गे एप में कॉलेज गर्ल की फोटो और नाम पर बनाई आइडी, उसकी मम्मी का नंबर कर दिया अपलोड

नए-नए मोबाइल नंबरों से अश्लील फोन कॉल आने पर पुलिस से शिकायत, कोड रेड टीम ने जांच करके आरोपी को ढूंढा

less than 1 minute read
Google source verification
fake ID created in the photo and name of a college girl in a gay app,gay app india,gay app,app store,app store,grindr app,Facebook,facebook frauds,Facebook Frauds,social media,social media,crime in jabalpur,crime in mp,cyber crime,latest news in hindi,Jabalpur,

demo pic

जबलपुर. दुनिया की बड़ी गे सोशल नेटवर्क ऐप्लिकेशन ग्रिंडर को बदला लेने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब एक कॉलेज गर्ल की मां के फोन नंबर पर प्रतिदिन नए-नए मोबाइल नंबर से अश्लील फोन कॉल आने लगे। इसमें ज्यादातर लोग कॉलेज गर्ल का नाम लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताने लगे। परेशान होकर कॉलेज गर्ल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच कि तो पता चला कि कॉलेज में पढऩे वाली युवती के नाम से ग्रिंडर एप पर फर्जी अकाउंट्स है। इस फर्जी अकाउंट्स में युवती की तस्वीरें और निजी जानकारियों के साथ ही उसकी मां का मोबाइल नंबर अपलोड है।

कोड रेड के पास पहुंची पीडि़ता

कोड रेड प्रभारी अरुणा वाहने के अनुसार 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने मंगलवार को शिकायत की थी कि सोशल मीडिया पर किसी ने उसकी फोटो का उपयोग करके फर्जी आइडी बनाई है। आइडी में उसका नाम और उसकी मम्मी का मोबाइल नम्बर अपलोड है। उसके बाद से मोबाइल पर नए नम्बरों से फोन आ रहे है। फोन करने वाले अश्लील बात कर रहे हैं।

फर्जी आइडी बनाने वाला गिरफ्तार

टीम कोड रेड ने जांच कि तो पता चला कि लालमाटी निवासी गोपाल रैकवार ने युवती की फेक आइडी जनरेट की। आरोपी कॉलेज में पढऩे वाली युवती से रंजिश रखता था। बदला लेने की नीयत से उसने युवती की फेक आइडी बनाया था। सायबर एक्सपर्ट्स की मदद लेकर टीम कोड रेड गोपाल तक पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार घमापुर थाना में सुपुर्द किया गया है। आरोपी के विरुद्ध भादंवि की धारा 354 क, 509 का प्रकरण दर्ज किया है।