
famous shani mandir of india-mp
जबलपुर.शनि देव के प्राकट्य दिवस पर मंगलवार को सुबह से ही शहर में हलचल शुरु हो गई है। संस्कारधानी के शनि मंदिरों में भगवान शनि का तेल अभिषेक और पूजन अर्चन शुरू हो चुका है। भक्तजन भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ ही मरीजों के लिए सामग्री वितरित कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। ज्योतिर्विदों के अनुसार प्राकट्य तिथि में पूजन अर्चन व दान पुण्य करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। न्याय के देवता शनि की कृपा से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
शनि देव का प्राकट्य दिवस
जबलपुर में नर्मदा तटों पर सुबह से ही जबर्दस्त गहमागहमी है। शनि कुंड और शनि पूजन के लिए दूर-दूर से लोग यहां आए हैं। भक्तगण नर्मदा में स्नान कर शनि देव की उपासना कर रहे हैं। ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। । शनि देव न्याय के देवता हैं। पाप करने पर अनिष्ट फल प्रदान करते हैं। वहीं अच्छे और जन हितैषी कार्य करने वालों पर विशेष कृपा करते हैं।
दो शनि मंदिरों का ये है इतिहास
संस्कारधानी में यूं तो अनेक शनि मंदिर है पर नर्मदा तट पर बने दो शनि मंदिरों का महत्व कुछ अलग ही है। इनका इतिहास बहुत प्राचीन है और दूर-दराज के लोग इन मंदिरों में दर्शन पूजन करने आते हैं। लम्हेटाघाट में नर्मदा के दक्षिण तट पर १०० साल से अधिक प्राचीन शनि मंदिर है। जहां दूर-दराज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आए हैं। तेल अभिषेक करने आए श्रद्धालुओं की यहां लंबी कतार लगी हुई है। वहीं तिलवाराघाट में भी नर्मदा के उत्तर तट पर शनि देव का बहुत प्राचीन और सिद्ध मंदिर है। यहां सुबह ४.३० बजे अभिषेक शुरू हुआ और शाम को महाआरती होगी।
भगवान शनि का अभिषेक सुबह से शुरू
ग्वारीघाट के हनुमान गढ़ी के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन प्रतिमा है। रामलला मंदिर ग्वारीघाट स्थित भगवान शनिदेव के मंदिर मंदिर में अनुष्ठान होंगे। वहीं मदन महल क्षेत्र के गंगा सागर तालाब के किनारे सीताराम उस्ताद अखाड़ा स्थित शनि मंदिर में रात ८ बजे महाआरती की जाएगी।धनवंतरि नगर स्थित लाल बाबा दरबार में स्थापित शनि सिंगनापुर की तर्ज पर भगवान शनि मंदिर में मंगलवार सुबह छह बजे पूजन-अर्चन व अभिषेक होगा। सांध्य बेला में मंगल महाआरती की जाएगी। समिति के संरक्षक गोपाल पटेल ने बताया कि दिन भर धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
Published on:
15 May 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
