
fashion trend- scattered City girls in Vibrant Colors
जबलपुर। फेस्टिव सीजन में अक्सर गल्र्स का सलेक्शन बाइब्रेन्ट कलर्स की ओर जाता है। चटख रंगों के साथ डिफरेंट ड्रेसेज का इनोवेशन सिटी गल्र्स को डिफरेंट लुक देने का काम करते हैं। फेस्टिव सीजन ऑन है। एेसे में आेकेजन के साथ-साथ अब सिटी गल्र्स को हर दिन इस तरह का लुक पसंद आ रहा है। सिटी गल्र्स के फैशन में इन दिनों बाइब्रेंट कलर्स हिट हो रहेहैं। इस फैशन का असर सिर्फ कॉलेज गोइंग गल्र्स में नहीं, बल्कि प्रोफेशनल बैकग्राउंड से जुड़ी गल्र्स में भी दिखाई दे रहा है। बाइब्रेन्ट कलर्स का ट्रेंड गल्र्स में सैलेब के वॉर्डरोब से इंस्पायर होकर नजर आ रहा है। सिटी गल्र्स का कहना है कि डार्क शेड में इन दिनों सबसे ज्यादा रॉयल ब्लू की डिमांड है। कॉटन से लेकर शिफॉन और जॉर्जेट मैटेरियल में इसके डिफरेंट शेड नजर आ रहे हैं।
fire- फर्नीचर शो रूम में भड़की आग, 15 दमकल और 12 टैंकरों ने 45 ट्रिप पानी डाला फिर भी धधकते रहे शोले
डिफरेंट पैटर्न पर फोकस
इनदिनों मैक्सी डे्रस का चलन सबसे ज्यादा है। एेसे में बाइब्रेंट कलर्स मैक्सी ड्रेस के साथ सलवार-सूट,साड़ी, टॉप एंड टीज के साथ कुर्तीज के कलेक्शन में शामिल हो चुका है। इतना ही नहीं सिटी फैशन डिजाइनर भी अब लोगों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए बाइब्रेंट कलर्स के बेस और टैक्चर का यूज करते हुए डिजाइनर ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं।
इंडो-वेस्टर्न में अधिक ट्रेंड
वैसेतो बाइब्रेंट कलर हर किसी पैटर्न में शानदार दिखता है, लेकिन फेस्टिव सीजन को देखते हुए शहर में यह इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज में अधिक छाया हुआ है। इसका असर लॉन्ग स्कर्ट के साथ-साथ, गाउन और फ्लोर टचिंग सलवार सूट में अधिक देखने को मिल रहा है। कॉलेज गोइंग गल्र्स के बीच रॉयल ब्लू, मस्टर्ड और टरकॉइश कलर टॉप और कुर्तो का क्रेज अधिक दिख रहा है।
इन कलर्स की डिमांड
रॉयल ब्लू
टरकॉइश ग्रीन
पिंक एंड ब्लू मजेंटा
पर्पल
Published on:
03 Sept 2017 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
