26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

festival celebration : इन विशेष तिथियों में बंधेगी राखी, होगी नागपंचमी, जन्माष्टमी, पर्यूषण पर्व

festival celebration : इन विशेष तिथियों में बंधेगी राखी, होगी नागपंचमी, जन्माष्टमी, पर्यूषण पर्व, त्योहारों की श्रंखला की होगी शुरुआत, कार्तिक माह तक लगातार पड़ेंगे पर्व

3 min read
Google source verification

festival celebration :सावन माह के सभी विशेष त्योहार इस बार अगस्त में पड़ रहे हैं। भगवान शिव को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ के लिए जितना विशेष है, उतना ही व्रत-त्योहार के मामले में है। एक अगस्त को सावन कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत के बाद से सनातन धर्म के त्योहारों की श्रंखला आरभ हो जाएगी, जो कार्तिक माह तक चलेगी। अगस्त में श्रावण का मुय पर्व हरियाली तीज पड़ेगा। इसके बाद नागपंचमी पर भोलेनाथ व उनके नाग की पूजा होगी। भाई-बहन के अमर प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन व जन्माष्टमी भी इसी माह पड़ेंगे। अगस्त के अंत में जैन धर्म के पर्यूषण पर्व का शुभारंभ होगा।

festival celebration : त्योहारों की श्रंखला की होगी शुरुआत, कार्तिक माह तक लगातार पड़ेंगे पर्व

एक अगस्त को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाएगी। दो अगस्त को सावन शिवरात्रि है। चार को हरियाली अमावस्या व पांच को तीसरा सावन सोमवार है। छह को तृतीय मंगला गौरी व्रत है। सात को हरियाली तीज है। आठ को विनायक चतुर्थी व नौ को नाग पंचमी है। 10 अगस्त को कल्कि जयंती और स्कन्द षष्ठी है। 11 को भानु सप्तमी और तुलसीदास जयंती है। 12 को चौथा सावन सोमवार व 13 को चतुर्थ मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी है। 15 को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

festival celebration : अगस्त में मनाए जाएंगे नागपंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी, पर्यूषण पर्व होगा शुरू

festival celebration : इन तिथियों में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, शहर भर में होंगे आयोजन

festival celebration : पर्यूषण पर्व प्रारभ

भगवान महावीर ने भाद्रपद महीने की शुक्ल पंचमी से इस परपरा की शुरुआत की थी। ऐसे में इस साल पर्यूषण पर्व की शुरुआत 31 अगस्त से होगी, जो 8 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जैन धर्मावलंबी साधना, आराधना के साथ ही अपने कर्मों की क्षमा मांगेंगे।

festival celebration : नागपंचमी पर होगा शिवपूजन

पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाला नागपंचमी का पर्व 09 अगस्त को मनाया जाएगा। शिवपूजन किया जाएगा। नागपंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 05.53 से लेकर 08.30 बजे तक रहेगा।

festival celebration : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी है। 27 को दही हांड़ी और रोहिणी व्रत है। 29 को अजा एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। 31 अगस्त को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है। इसी दिन पर्यूषण पर्व आरभ होगा।

festival celebration : पुत्रदा एकादशी

16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, दामोदर द्वादशी और वरलक्ष्मी व्रत तथा 17 को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है। 19 को रक्षाबंधन, गायत्री जयंती और सावन पूर्णिमा है। 22 को कजरी तीज और हेरब संकष्टी चतुर्थी है। 24 को बलराम जयंती, 25 अगस्त को भानु सप्तमी मनाई जाएगी।