
Amazing health benefits of Coconut Water, Nariyal Pani pine ke fayde
जबलपुर @ पत्रिका. फलों का थोक व्यापार करने वाले शहर के एक व्यापारी ने कर्नाटक के दावनागिरी स्थित केजीएन फ्रूट कम्पनी के संचालक को पानी वाले नारियल का ऑर्डर दिया। कम्पनी ने रकम मिलने के बाद भी नारियल नहीं भेजे, तब पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर उसने अधिवक्ता श्रीकांत विश्वकर्मा के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने विजय नगर पुलिस को एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शनिवार को कर्नाटक की जीएन फ्रूट कम्पनी के संचालक पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि चांदनी चौक, हनुमानताल निवासी मोहम्मद शकील की कृषि उपज मंडी में बबलू एंड कम्पनी नाम से फलों की दुकान है। उसने मई 2021 मे कर्नाटक के दावनागिरी स्थित केजीएन फ्रूट कम्पनी के संचालक मोहम्मद मुबारक से मोबाइल पर सम्पर्क किया। मुबारक ने शकील को बताया कि उसकी फ्रूट कम्पनी राष्ट्रीय स्तर पर फलों का थोक क्रय-विक्रय करती है। इस पर शकील ने मुबारक को 22 रुपए प्रति नग के हिसाब से एक ट्रक पानी वाला नारियल भेजने का ऑर्डर दिया। मुबारक के कहने पर शकील ने 16 मई, 2021 को 10 हजार रुपए, 17 मई को 50 हजार रुपए और फोन पे के माध्यम से 40 हजार रुपए दिए।
इसके अलावा 2.20 लाख रुपए कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से दिए। मुबारक ने शकील को फोन कर बताया कि नारियल जयहिन्द ट्रांसपोर्ट वारंगल तेलगांना के ट्रक में भेजा गया है। उसने ट्रक चालक से भी बातचीत कराई। लेकिन, शकील के पास नारियल का ट्रक नहीं पहुंचा। उसने कई बार मुबारक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। तब शकील ने विजय नगर पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर शकील ने न्यायालय में परिवाद दायर किया।
Published on:
05 Jul 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
