16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगा यात्रा में चली गोलियां, मची भगदड़- देखें लाइव वीडियो

मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक गोली चलाने वाला युवक फरार हो गया

2 min read
Google source verification
firing at BJP rally in jabalpur

firing at BJP rally in jabalpur

जबलपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहर भ्रमण के लिए एक रैली निकाली जा रही थी। सुबह से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल थे और गानों पर मस्ती के झूमते हुए चल रहे थे। रैली जैसे ही मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंची वहां नाच रहे युवकों में एक से किसी एक ने कट्टे से दनादन फायर कर दिए। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक गोली चलाने वाला युवक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रैली निकाली जा रही है। जिसमें डीजे पर देशभक्ति गानों के साथ फिल्मी गाने भी बजाए जा रहे थे। रैली घमापुर ओमती आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर रही थी। इसी बीच भाजयुमो के एक कार्यकर्ता ने अपने पास रखे कट्टे से दनादन हवाई फायर करना शुरू कर दिए। जिससे वहां भगदड़ मच गई। नाच रहे युवा कार्यकर्ता भी भाग निकले। मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण यहां दंगे की आशंका भड़क गई। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मौके पर तत्काल भारी पुलिस बल पहुंच गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी गोली की घटना सुनकर मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मौजूद लोगों से जानने का प्रयास कर रही है कि गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस ने अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हो सकती थी बड़ी दुर्घटना
सूत्रों की मानें तो गोली चलाने वाला युवक नाचते हुए गोली चला रहा था। ऐसे में यदि किसी का धक्का लग जाता या कट्टा नीचे रह जाता तो किसी को भी गोली लग सकती थी। वहीं गोली चलने की घटना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंच गई है। जिसके बाद उक्त युवक पर कार्रवाई की बात की जा रही है।

जो रैली निकली गई वह भाजपा की कोई अधिकृत रैली नहीं थी, जो लोग शामिल हुए वे बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं थे। मामले का भाजयुमो से कोई लेना देना नहीं है।
- पवन तिवारी, भाजपा फीडबैक प्रकोष्ठ