28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुरः डेयरी में दही और दूध के ऊपर जमी थी मक्खियां, छापे में हुआ खुलासा

शहर में पहले ही दूध के दाम आसमान छू रहे हैं। उस पर इसकी गुणवत्ता और स्वच्छता की गारंटी भी नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Jul 2025, 6:30 PM IST

jabalpur

jabalpur news: photo patrika

जबलपुर शहर में पहले ही दूध के दाम आसमान छू रहे हैं। उस पर इसकी गुणवत्ता और स्वच्छता की गारंटी भी नहीं है। मामला शहर की दूध डेयरियों का है। यहां पर खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई हुई है। जहां मक्खियों के बीच दही जमाया जा रहा था तो गंदगी में रखा दूध बेचने की तैयारी की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद शहर की डेयरियों में हड़कंप मच गया है।

करौंदा नाले के पास स्थित दूध डेयरी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, तो हर तरफ गंदगी नजर आई। दूध-दही खुला रखा था, जिसमें कीड़े पड़े थे और मक्खी भिनभिना रही थीं। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जांच के दौरान पनागर रोड स्थित डेयरी में भी पाया गया कि अत्यंत अस्वच्छ व अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में डेयरी कारोबार चल रहा था।

प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर परिसर को सील कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अंतर्गत पंजीयन निलम्बन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

पनीर समेत दुग्ध उत्पादों के 11 नमूने लिए

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 10 डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए पनीर के 11 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।