16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर की नामी ज्वेलर्स फेमिली की तिजोरी में विदेशी सोना! कस्टम ने कराया मामला दर्ज

जबलपुर की नामी ज्वेलर्स फेमिली की तिजोरी में विदेशी सोना! कस्टम ने कराया मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
Sovereign Gold Bond

Sovereign Gold Bond

जबलपुर. सराफा कारोबारी के परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ कस्टम विभाग ने साक्ष्य मिटाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। यह घटनाक्रम विदेशी सोने की तस्करी और उसके कारोबार से जुड़ा हुआ बताया गया है।

कस्टम ने विदेशी सोने के शक में तिजोरी सील कराई थी, टूटी मिली

जानकारी के अनुसार सराफा स्थित पोद्दार ज्वेलर्स की तिजोरी में विदेशी सोना और उससे जुड़े दस्तावेज होने के संदेह पर कस्टम विभाग ने अप्रेल में सील कर दिया था। जांच के लिए जब कस्टम की टीम पहुंची तो पाया कि ज्वेलर्स फैमिली के लोगों ने सील को तोड़कर तिजोरी में रखा सामान खुर्दबुर्द कर दिया।कस्टम के जबलपुर सर्किल के अधीक्षक आशीष सिंघल की रिपोर्ट पर पोद्दार ज्वेलर्स के संचालक सुरेशचन्द्र अग्रवाल, रमेश चन्द्र अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल और अंकित अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

रेलवे स्टेशन से पकड़े गए थे दो युवक

कोतवाली पुलिस ने बताया कि कस्टम विभाग की टीम ने 28 अप्रेल को जबलपुर रेलवे स्टेशन से दो युवकों को पकड़ा था। उनके पास से एक किलो 750 ग्राम विदेशी सोना मिला था। युवकों ने बताया था कि सोना न्यू पोद्दार ज्वेलर्स से जुड़ा हुआ है। कस्टम विभाग को तिजोरी में सीमा शुल्क अधिनियम के अपवंचन से सम्बंधित दस्तावेज व साक्ष्य होने की आशंका सील कर दिया था।

नहीं दी चाबी

कस्टम विभाग की टीम 20 सितम्बर को तिजोरी की जांच के लिए ज्वेलर्स के यहां गई थी। जब तिजोरी के बारे में जानकारी ली तो संचालक टालने लगे। चाबी भी नहीं लाए, जांच में छेड़छाड़ का पता चला।

पत्र से दी जानकारी

अप्रेल से सितम्बर तक सुरेशचन्द्र अग्रवाल कस्टम विभाग नहीं पहुंचे। हाल में उन्होंने एक पत्र कस्टम विभाग को लिखा, जिसमें तिजौरी में लगाई गई सील टूटी होने का उल्लेख था। 29 अगस्त को टीम ने सुरेशचन्द्र के करमेता स्थित घर पर जांच की थी। जहां उनके बेटे अंकित और आदित्य ने बताया कि तिजौरी की चाबी मिल गई है। जांच की जा सकती है।