23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवकों और पुलिस में झुमाझपटी, आखिर जल ही गया CM का पुतला

शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को युवक कांग्रेस नेताओं ने सिहोरा बस स्टैंड में सीएम का पुतला फूंका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 17 Jan 2017, 4:12 PM IST

police

police

सिहोरा। भोपाल में सीएम निवास पर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को युवक कांग्रेस नेताओं ने सिहोरा बस स्टैंड में सीएम का पुतला फूंका। साथ ही मुख्य्मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच हल्की सी झड़प भी हुई, लेकिन आक्रोशित नेताओं में धक्का- मुक्की के बीच सीएम का पुतला फूंक डाला।

दोपहर 12 बजे के लगभग युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में सैकडों कांग्रेसी नेता नगर पालिका से नारेबाजी करते पुराना बस स्टैंड पहुंचे। नारेबाजी के दौरान युवक कांग्रेसी नेताओं ने सीएम के पुतले में आग लगा दी। पुलिस ने पुतले को नेताओं से छीनने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुतले में आग लग चुकी थी।


police

झड़प के साथ जमकर धक्का-मुक्की
आग लगे पुतले को छीनने के दौरान पुलिस बल और कांग्रेसी नेताओं के बीच हल्की झड़प व जमकर धक्का-मुक्की हो गई। लेकिन पुतला जलाने में कांग्रेसी कामयाब हो गए। करीब आधे घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सीओ कांग्रेसी नेता मंत्री संजय पाठक को हटाने को लेकर नारे लगाते रहे।