26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

fraud journalist : पत्रकार गंगा पाठक के घर पुलिस का छापा, पत्नी सहित हुए गायब

पत्रकार गंगा पाठक के गौरीघाट रोड स्थित सुखसागर कॉलोनी के निवास पर सोमवार को तिलवारा और बरगी थानों की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापामारी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 25 Mar 2025, 11:18 AM IST

journalist Ganga Pathak

journalist Ganga Pathak

fraud journalist : आदिवासियों की जमीन में फर्जीवाड़ा कर उसे स्वयं और पत्नी ममता पाठक समेत गुर्गो के नाम पर करने वाले पत्रकार गंगा पाठक के गौरीघाट रोड स्थित सुखसागर कॉलोनी के निवास पर सोमवार को तिलवारा और बरगी थानों की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापामारी की। पुलिस टीम को दोनों आरोनी नहीं मिले। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई। पुलिस ने वहां मिले परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए है।

जबलपुर के दबंग पत्रकार गंगा पाठक फरार, कई ठिकानों में पुलिस के छापे, नहीं मिली अग्रिम जमानत

journalist Ganga Pathak : फर्जी तरीके से आदिवासियों की जमीन हड़पने के आरोपी
घर खंगाला, परिजनों से की पूछताछ, बयान दर्ज

गंगा ने आदिवासी मालिक वीरन, शकुंतला गौड़, खमलो बाई, चंदन सिंगारो, चंदर सिंह, प्रदीप चौहान, चंद सिंह, सरजू, कल्लू बाई, और कढ़ोरी की करोड़ो रुपए की बेशकीमती जमीन के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया और उसे अपने और अपनी पत्नी के समेत गुर्गो के नाम पर दर्ज करवा लिया। खुलासा हुआ, तो एसडीएम ने जहां जमीनों की रजिस्ट्री शून्य कर दी, वहीं तिलवारा और बरगी थाने में गंगा, ममता व अन्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।

fraud journalist : सुख सागर कालोनी स्थित निवास पर दी दबिश

गढ़ा सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनी। जिसमें तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा और उनके थाने का स्टाफ और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा और उनका स्टाफ शामिल था। सभी अधिकारी और जवान गंगा के सुख सागर स्थित घर पहुंचे। पुलिस बल को देखकर कॉलोनी में हडक़ंप मच गया। पुलिस अधिकारी और जवानों ने घर की तलाशी की लेकिन आरोपी गंगा और ममता पाठक नहीं मिले।

Ganga Pathak एफआईआर के पहले हुए गायब

पुलिस अधिकारियों ने घर में मिले गंगा के परिजनों से पूछताछ की, तो पता चला कि वह आठ मार्च को घर से गया था इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार गंगा को एफआईआर की जानकारी पहले ही लग गई थी, इसलिए वह पत्नी सहित गायब हो गया।

fraud journalist : तिलवारा और बरगी में दर्ज मामले में फरार पत्रकार गंगा पाठक के घर छापामारी की गई थी, लेकिन वहां आरोपी गंगा नहीं मिला। पत्नी ममता भी नहीं मिली। संभावित स्थानों पर छापामारी कर दोनों का पता लगाया जा रहा है।

  • देवेन्द्र प्रताप सिंह, सीएसपी, गढ़ा