
Fraud on calling customer care
जबलपुर. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के फेसबुक मैसेंजर से मैसेज भेजकर उनके मित्रों से 10-10 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर अधिवक्ता ने राज्य पुलिस साइबर सेल में शिकायत की है। इससे पहले जालसाजों ने इसी तरह मैसेंजर के माध्यम से अमेरिका में रह रहे जबलपुर के युवक का दोस्त बन अपनी मां की बीमारी के बहाने तीन हजार डॉलर रुपए ऐंठ चुके हैं।
16 अक्टूबर को भेजा था मैसेज
अधिवक्ता ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे उनके फेसबुक आईडी के मैसेंजर से फेसबुक से जुड़े उनके कई मित्रों से दस-दस हजार रुपए की मांग की गई। जबकि उन्होंने एक साल से उक्त फेसबुक आईडी का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने पुरानी फेसबुक आईडी को भी बंद कराने की बात कही है। सदर गली नम्बर-19 निवासी रजनीश तिवारी ने भी ऐसी ही शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनकी पुरानी फेसबुक आईडी के मैसेंजर से रिश्तेदारों को फोन कर पैसों की मांग की गई है। रजनीश के मुताबिक वे भी अपनी इस फेसबुक आईडी का उपयोग लम्बे समय से नहीं कर रहे हैं।
ये पैंतरा अपना रहे जालसाज
- ऐसी फेसबुक आईडी का उपयोग करते हैं, जिनका लम्बे समय से उपयोग नहीं किया गया हो।
- जालसाज फेसबुक में निकट के परिजन, रिश्तेदार और मित्र बनकर पैसे मांगते हैं।
- कभी अपनी परेशानी और कभी पत्नी या बच्चों की बीमारी बताकर पैसे मांगते हैं।
.........
ये सावधानी बरतें
-एक से अधिक फेसबुक अकाउंट नहीं बनाएं
-यदि पुराने फेसबुक अकाउंट का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो उसे बंद कर दें
- समय-समय पर फेसबुक अकाउंट चैक करते रहें
- सोशल अकाउंट के माध्यम से भी दोस्तों, परिचितों को सतर्क करें।
- ऐसे मैसेज आने पर फोन कॉल कर सच्चाई की पुष्टि करें।
...वर्जन...
जालसाजों ने ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। अब लोगों की सोशल जानकारी के माध्यम से इमोशनल ब्लैकमेल कर ठगी कर रहे हैं। ऐसे करीब पांच प्रकरण अब तक सामने आए हैं।
अंकित शुक्ला, एसपी, राज्य पुलिस सायबर सेल जबलपुर जोन
Published on:
27 Nov 2019 12:46 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
