
Friends Murder : गर्लफ्रेंड को अपशब्द कहने पर दो युवकों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या की थी। इससे आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने रविवार को हत्या के मुय आरोपी के घर पर पथराव किया। सूचना पर घमापुर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर किया, तब करियापाथर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। इधर, रांझी पुलिस ने रविवार देर रात आरोपियों को गिरतार कर लिया। सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि अमन ने कुछ दिन पहले आरोपी शुभम की गर्लफ्रेंड को अपशब्द कहे थे। इस बात पर उनमें विवाद हुआ था। गुरुवार रात अमन ने दोबारा शुभम की गर्लफ्रेंड को अपशब्द कहे। शुभम के विरोध करने पर अमन ने उसे चांटा मार दिया। इससे नाराज होकर शुभम ने साथी साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
घमापुर निवासी अमन श्रीवास उर्फ गोलू (22) दोस्त शुभम तिवारी और साहिल डेनियल के साथ गुरुवार को बरगी घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वह नहीं लौटा तो परिजन ने उसे फोन लगाया तो वह बंद मिला। पुलिस ने शुक्रवार को घमापुर थाने में गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने शुभम और साहिल से पूछताछ की तो उन्होंने वीकल एस्टेट के जंगल में अमन की हत्या करना स्वीकार किया। शनिवार देर रात शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव डिकपोज हो चुका था।
Updated on:
12 May 2025 02:05 pm
Published on:
12 May 2025 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
