17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फलों का राजा आम, तो फिर रानी कौन?

जानिए क्या है स्वादिष्ट फलों का राज, ग्रीष्म ऋतु में इन फलों के सेवन से आप रहेंगे सेहतमंद

2 min read
Google source verification

image

awkash garg

Apr 10, 2016

king Mango, pakistan, taste

king Mango, Mango, pakistan, taste

अवकाश गर्ग @ जबलपुर। फलों में राजा कौन ...? ये प्रश्न सुनते ही आप सभी के जुबान पर सिर्फ एक ही नाम आएगा। जी हां, स्वादिष्ट आम। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि यदि फलों में राजा आम है तो फिर उसकी रानी कौन? नहीं मालूम ...। चलिए छोडि़ए हम आपको बताते हैं फलों की स्वादिष्ट दुनिया के कुछ रोचक तथ्य। फलों में यदि राजा आम है तो उसकी रानी अंगूर है। दरअसल यह किसी राज्य के राजा-रानी नहीं है बल्कि उनकी प्रसिद्धि और लोगों में डिमांड ने इन्हें राजा और रानी का दर्जा दिला दिया है।

सूर्य देव ने अपनी तपिश बढ़ा दी है और तापमान बढ़ता ही जा रहा है। जरा सोंचिए अगर इस गर्मी में पेड़ों पर लगने वाले फल ना होते तो क्या होता। क्या आप जानते हैं जिन फलों का आप गर्मी में सेवन करते हैं और लाजवाब जायका चखते हैं, वे फल सिर्फ आपको मुंह में पानी ला देने वाला स्वाद बस नहीं देते बल्कि इस तपन में गर्मी से आपके शरीर की रक्षा और लडऩे की शक्ति भी देते हैं। आइए जानते इन फलों की उपलब्धि और वो राज जिनको शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

Grapes

हर साल बढ़ती ही जा रही फलों की डिमांड
फलों के मामले में अब तक आम रिकार्ड कायम है और विश्व में सर्वाधिक खाया जाने वाला फल आम ही है। लेकिन इस मामले में अंगूर भी कहीं पीछे नहीं है बल्कि फलों में अधिकांश की दूसरी पसंद अंगूर है, फिर केले और भी कई फल हैं। जबलपुर शहर के फल व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष 10 लाख क्विंटल से अधिक विविध प्रकार के फलों की खपत हुई। इसमें जहां आम की सर्वाधिक डिमांड रही तो अंगूर भी कोई पीछे नहीं था। इसके बाद खरबूजा, तरबूज, लीची, संतरा भी जमकर बिके। फल व्यापारियों के अनुसार यदि लोगों की पसंद के आधार पर आम फलों में राजा है तो अंगूर, रानी जरूर है। इस वर्ष भी गर्मी के सीजन पर 10-15 लाख क्विंटल तक फलों की बिक्री का अनुमान है।


पैकेट जूस से और बढ़ी डिमांड
फलों की डिमांड तीव्र गति से बढ़ी है। बाजार में साबूत फलों के अलावा अब तरह-तरह की वैरायटी में जूस भी उपलब्ध है। जूस बनाने वाली कंपनियों ने फलों की डिमांड और रेट दोनों को बढ़ाया है। फल बाजार में बड़ी मात्रा में सीधे फल जूस कंपनियों तक पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें

image