5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि में महंगा पड़ रहा फलाहार, 40 फीसदी महंगे हुए फल

नवरात्रि में महंगा पड़ रहा फलाहार, 40 फीसदी महंगे हुए फल

2 min read
Google source verification
Fruits are expensive in Navratri and Ramadan festival

Fruits

जबलपुर. नवरात्र पर फलाहार महंगा पड़ रहा है। बढ़ती कीमतों की वजह से फलाहार लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है। बुधवार से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। रमजान शुक्रवार से शुरू होने वाला है। त्योहारों को देखते हुए फलों व सूखे मेवों की मांग बढ़ गई है। शहर में फलों के दामों में 20 से 40 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं सूखे मेवों के भाव में भी 10-15 फीसदी तक उछाल आया है ।

फलों के दाम में तेज बढ़त

हफ्ते भर पहले सेब 110-120 रुपए प्रति किलो बिक रहे थे। अब इसकी कीमत 150-160 रुपए किलो हो गई है। 80 रुपए किलो बिकने वाला संतरा 100 रुपए किलो बिक रहा है। अनार 90-120 रुपए प्रति किलो से उछलकर 150-160 रुपए हो गया है। अमरूद 100 रुपए किलो बिक रहे हैं। 30-40 रुपए दर्जन वाले केले 50-60 रुपए बिक रहे हैं। पपीता 30 रुपए प्रति किलो से 40- 50 रुपए किलो हो गया है।

Patrika .com/upload/2022/08/25/weight_loss_fruits_8120541-m.jpg">

फलों की डिमांड बढ़ी

फल विक्रेताओं ने बताया कि फलों की कीमत होलसेल मार्केट पर निर्भर करती है। त्योहारों पर डिमांड बढ़ गई है। जबकि बाजार में फलों की सप्लाई अपेक्षाकृत कम है। बाजार में फल खरीदने आए ग्राहकों ने बताया कि इस बार फल की कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आम लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है।

ये भी हुए महंगे

मंगूफली 10 दिन पहले 90 रुपए किलो थी, अब इसकी कीमत 100-110 रुपए पहुंच गई है। मखाना 500 से 600 रुपए, छुहारा 180 से 200 रुपए, किशमिश के दाम 280 रुपए से बढ़कर 300 रुपए हो गए हैं। कुट्टू का आटा 170 से 200 रुपए और सिंघाड़े का आटा 170 से 200 रुपए किलो हो गया है।

सामा चावल 140 रुपए से बढ़कर 180 रुपए में बिक रहा है। देसी घी 560 रुपए किलो में मिल रहा था जो कि अब 580 रुपए किलो में बिक रहा है। काजू 900 रुपए किलो से बढ़कर 1000 रुपए हो गया है। खजूर 500 ग्राम के पैकेट की कीमत 300 रुपए से 350 रुपए हो गई है।