4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gangster Vijay Yadav जबलपुर के नामचीन व्यक्ति को मारने आ रहा था डॉन, पुलिस ने बीच रास्ते ठोक दिया- देखें वीडियो

महाकौशल क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों में शामिल विजय यादव, गैंगस्टर विजय यादव के निशाने पर शहर का नामचीन व्यक्ति था, गोली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश तिवारी के कान को छूते हुए निकल गयी,

3 min read
Google source verification
gangster vijay yadav jabalpur death video in police encounter

gangster vijay yadav jabalpur death video in police encounter,gangster vijay yadav jabalpur death video in police encounter,gangster vijay yadav jabalpur death video in police encounter

जबलपुर। डॉन को पकडऩा मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था... बात उस पर सटीक बैठ रही थी। वो किसी के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो जाता था। इसी बीच दो हत्याकांड में फरार तथा महाकौशल क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों में शामिल विजय यादव अपने साथी सलीम के साथ किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने जबलपुर आ रहा था।

निशाने पर था शहर का नामचीन व्यक्ति

जिसकी सूचना मिलने पर नरसिंहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकडऩे का प्रयास किया तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की तो दोनों बदमाश ढ़ेर हो गये। फायरिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी,टीआई प्रभात शुक्ला तथा एक आरक्षक भी घायल हुआ है। गैंगस्टर विजय यादव के निशाने पर शहर का कोई नामचीन व्यक्ति था।

पूरी जानकारी के लिए ये भी पढ़ें - police encounter death video : कांग्रेस नेता को गोली मारने वाले गैंगस्टर ने ASP पर चलाई गोली, police ने दे दी मौत- देखें वीडियो

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक गुरूचरण सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की तीस हजार का ईनामी आरोप विजय यादव उम्र 30 वर्ष अपने साथी समीर उम्र 24 वर्ष के साथ किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने जबलपुर की तरफ जाने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सुअरतला थानान्तर्गत कुमरोड़ा गॉव के समीप पुलिस टीम नाकाबंदी कर उनका इंतजार करने लगी। रात्रि 3 से 4 बजे के बीच दोनों गाड़ी से आये तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होने गोली चलाना शुरू कर दी।

एक गोली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश तिवारी के कान को छूते हुए निकल गयी। थाना प्रभारी गोटेगांव प्रभात शुक्ला के हाथ को छूते हुए एक गोली निकली तथा एक आरक्षक को भी गोली छूते हुए निकाली। जिसके बाद पुलिस ने जबाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की तो दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था,जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पूरी जानकारी के लिए ये भी पढ़ें - Gangster Vijay Yadav Death - कांग्रेस नेता राजू मिश्रा का हत्यारा गैंगस्टर विजय यादव पुलिस एनकाउंटर मे ढेर, एक साथी भी मारा गया - देखें वीडियो

उन्होने बताया की विजय यादव जबलपुर के गोरखपुर तथा समीर रद्दी चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। जनवरी 2017 में कोतवाली थानान्तर्गत चेरीताल में हुए कांग्रेस नेता राजू मिश्रा तथा गैंगस्टर कुक्कु पंजाबी की हत्या के मामले में पुलिस को दोनों आरोपियों की तलाश थी। विजय यादव के खिलाफ हत्या,हत्या के प्रयास,अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं के तहत 20 से अधिक प्रकरण दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये का ईमान घोषित था। समीर के खिलाफ भी हत्या,हत्या के प्रयास,अवैध वसूली के 20 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित था।

पूरी जानकारी के लिए ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और गैंगस्टर को मारने इसने रचा था षडय़ंत्र

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
पुलिस अधीक्षक गुरूचरण सिंह ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जिला एव सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखा गया था। जिला व सत्र न्यायाधिश ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए जांच अधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश होने के कारण उन्होने आरोपी किस गाड़ी में थे और दोनों तरफ से कितने राऊण्ड फायरिंग हुई,इसकी जानकारी प्रदान करने से इंकार कर दिया।

कई पुलिस अधिकारियों से संबंध
गैंगस्टर विजय यादव के पुलिस कर्मचारियों के घनिष्ठ संबंध थे। गोरखपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष विट्टू मिनोचा हत्याकांड में उसे पेश करवाने में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका अहम थी। अपराध के साम्राज्य को खड़ा करने में भी पुलिस कर्मियों की अप्रत्यक्ष तौर पर भूमिका रही है। विजय यादव की गैंग को महाकौशल की सबसे बड़ी गैंग माना जाता था। उसके संबंध इंदौर,ग्वालियर सहित उत्तर प्रदेश के अपराधियों से थे। राजू मिश्रा तथा कुक्कु पंजाबी दौहरे हत्याकांड में अंजाम देने के लिए उसने ग्वालियर व बनारस से शूटर बुलाये थे।

पूरी जानकारी के लिए ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता राजू मिश्रा हत्याकांड को अंजाम देने वाली गैंग का मास्टर माइंड गिरफ्तार

गवाह को धमका रहे थे गुर्गे
फरार चल रहे विजय यादव के गुर्गे दो हत्याकांड मामले के गवाहों के धमका रहे थे। विजय नगर निवासी मुख्य गवाह के बहन ने गवाही बदले के लिए टिंकल शाह द्वारा धमकी दिये जाने की शिकायत पुलिस ने दर्ज करवाई थी। दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया था।