
gangster vijay yadav jabalpur police encounter, see death video
जबलपुर। कांग्रेस के नेता राजू मिश्रा और गैंगस्टर कक्कू पंजाबी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय यादव अपने साथियों के साथ नरसिंहपुर जिले से होकर कहीं जा रहा था। खबरियों से सूचना पाकर देर रात नरसिंहपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों का पीछा किया और विजय यादव को रुकने कहा। इसी बीच विजय यादव व उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विजय यादव व उसके साथी समीर को घेरकर फायरिंग कर दी। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विजय और समीर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान एएसपी राजेश तिवारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार विजय यादव के एक अन्य साथी के भागने की खबर है। एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
नरसिंहपुर में जबलपुर के दो फरार इनामी अपराधियों को पुलिस ने मारा गोली लगने से अपराधियों के साथ रहे एक अज्ञात व्यक्ति के मुठभेड़ के दौरान भागने की खबर है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 14 से फरार चल रहे इनामी अपराधी विजय यादव और समीर खान को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मारने का दावा किया है। पुलिस ने जो कहानी बताई है उसके मुताबिक दोनों अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधी मारे गए।
जबकि सूत्रों के मुताबिक दोनों अपराधियों को पुलिस पिछले 2 दिन से अपनी गिरफ्त में लिए हुए थी और आज सुबह उनकी मुठभेड़ में मौत दिखा दी गई है। घटना NH 12 थाना सुआतला के अंतर्गत कुमरोडा गांव के पास की बताई गई है। इसमें पुलिस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर रहा है। कथित मुठभेड़ के दौरान मौके से भाग गए तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एडिशनल एसपी राजेश तिवारी को भी चोटें आई हैं बहरहाल पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मौके पर साक्ष्य पंचनामा आदि की कार्यवाही कर रहे हैं जबकि मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के शव पोस्टमार्टम गृह में रखे गए हैं। अस्पताल में पुलिस बल तैनात है।
नरसिंहपुर एनकाउंटर अपडेट इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि अब इनामी अपराधी विजय यादव और समीर खान के सुबह तला थाना अंतर्गत को कुमरोड़ा गांव से निकलने की जानकारी थी। जिस पर पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। जिस पर दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई और पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर जिला अस्पताल में उनके शव रखे हुए हैं और यहां पर भारी सुरक्षा इंतजाम है। जिला अस्पताल में आने वाले वाहनों के नंबर नोट किए जा रहे हैं पूछताछ की जा रही है।
8 मई 2019 को आईजी ने विजय यादव की गिरफ्तारी पर ₹30000 का इनाम घोषित किया था । वही समीर पर भी इनाम घोषित है। 4 जनवरी 2017 को कोतवाली के बलदेव बाग परिजात बिल्डिंग के पास कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और गैंगस्टर कक्कू पंजाबी की गोली मारकर की गई। हत्या में मामले में वह फरार चल रहा था। इसके अलावा 2014 में गोरखपुर में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के प्रकरण में भी वह फरार चल रहा था। विजय यादव पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 से अधिक अपराध दर्ज हैं 36 वर्षीय विजय यादव विजय नगर यादव कॉलोनी थाना लार्डगंज के अंतर्गत रहने वाला था।
Updated on:
24 Aug 2019 09:21 am
Published on:
19 Aug 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
